फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Birthday Special: नौकरानी के प्यार में पड़ गए थे ओम पुरी, ऐसी थी लव लाइफ

Fri, 18 Oct 2019 01:47 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 18 Oct 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
birthday special om puri unknown love story of his life

ओम पुरी का नाम उन सितारों में लिया जाता है जिनके अभिनय की प्रतिभा का लोहा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड वाले तक मानते हैं। 18 अक्टूबर 1950 को जन्में ओम पुरी का जीवन बहुत ही असाधारण था। एक ढाबे में बर्तन मांजने से लेकर अभिनय की बुलंदियों को छूने का सफर किसी फिल्मी कहानी सा लगता है। इसके साथ ही उनका निजी जीवन भी किसी फिल्मों के जैसा ही है जिसमें एक नायक भूल भटक कर अपने पहले प्यार के पास लौट आता है। तो आइए जानें कैसी थी अनोखी थी उनकी लव लाइफ.....


 
birthday special om puri unknown love story of his life

ओम पुरी के बचपन में उनकी घर की आर्थिक स्थिति कुछ ठीक नहीं थी। इसलिए उन्होंने कई सारे काम किए। जिसमें कोयला बीनने से लेकर ढाबे में बर्तन मांजने तक शामिल है। लेकिन उनकी किस्मत में तो बॉलीवुड लिखा था इसलिए उनके मालिक ने उन्हें चोरी के इल्जाम में ढाबे से निकाल दिया।


 
birthday special om puri unknown love story of his life

ओमपुरी का जीवन भी विवादों से घिरा रहा। उनकी दूसरी पत्नी नंदिता पुरी ने उनके ऊपर लिखी किताब में बताया कि 14 साल की उम्र में उन्हें घर की नौकरानी से प्यार हो गया था। इस किताब में विस्तार से बातों का जिक्र किया गया है। नंदिता ने किताब में बताया कि  मामा के घर पर काम करने वाली 55 साल की नौकरानी से उन्हें प्यार हो गया था। नौकरानी भी उनका बहुत ख्याल रखती थी। एक दिन घर की लाइट गुल हो गई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
birthday special om puri unknown love story of his life
Nasruddin Shah and Om Puri

नौकरानी ने मौका देखकर उन्हें पकड़ लिया। तब ओमपुरी ने पहली बार नौकरानी के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इस किताब का नाम है 'असाधारण नायक ओमपुरी'। ओमपुरी ने ननिहाल में ही अपनी प्रारंभिक पढ़ाई पूरी की। इसी दौरान उनका रुझान अभिनय की तरफ हुआ। वह नाटकों में हिस्सा लेने लगे। ओमपुरी कॉलेज में पढ़ाई के साथ एक वकील के यहां मुंशी की नौकरी भी करते थे।


 
विज्ञापन
birthday special om puri unknown love story of his life

लेकिन ओम पुरी का पहला प्यार थी उनकी पहली पत्नी सीमा पुरी। सीमा पुरी बताती हैं कि कैसे उनके और ओम पुरी के बीच प्यार और फिर शादी की बात हुई। सीमा बताती हैं कि वो पहली बार मुंबई अपने भाईयों के साथ आईं थी जब उनकी मुलाकात ओम पुरी से हुई। इस मुलाकात के बाद ही दोनों के बीच प्यार हो गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed