फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Six individuals with outstanding warrants arrested from Hastinapur; court sends them to jail.

Meerut News: हस्तिनापुर से छह वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

Thu, 20 Aug 2026 09:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
Six individuals with outstanding warrants arrested from Hastinapur; court sends them to jail.
हस्तिनापुर। अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हस्तिनापुर थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र में सघन अभियान चलाकर अलग-अलग स्थानों से छह वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया। सीओ पंकज लवानिया के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कस्बे के भीमनगर निवासी संदीप उर्फ पिंटू, अनाजमंडी निवासी राकेश, दूधली खादर निवासी अमर सिंह उर्फ कस्सू, मनोहरपुर कॉलोनी निवासी जयकुमार, लतीफपुर निवासी सेवा सिंह और अकबरपुर गढ़ी निवासी अर्जुन शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि सभी के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी थे और वह संबंधित मामलों में वांछित चल रहे थे। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ चोरी, लूट, आबकारी अधिनियम, बिजली अधिनियम और मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। सेवा सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। संदीप उर्फ पिंटू और राकेश के नाम चोरी और लूट से संबंधित मामलों में सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed