फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Birthday Special: सनी देओल की शादी से जुड़ी ये बात नहीं जानते होंगे आप

Sat, 19 Oct 2019 11:24 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 19 Oct 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
birthday special sunny deol marriage and wife pooja deol
- फोटो : Social Media

बॉलीवुड के मैचोमैन और अपने डॉयलाग के लिए फेमस सनी देओल का जन्मदिन 19 अक्टूबर को होता है। अपने शानदार अभिनय और गुड लुक्स की वजह से आज भी लोग उनको पसंद करते हैं। अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्म देने वाले सनी की शादी हमेशा चर्चाओं में बनी रही। बहुत कम ही लोग उनकी बीवी का नाम भी जानते होंगे। तो जन्मदिन पर आइए जानें सनी की शादी से जुड़ी कुछ रोचक बातें.....


 
birthday special sunny deol marriage and wife pooja deol
- फोटो : amarujala

पिता धर्मेंद्र की शादी जितना सुर्खियों में रहीं। उतनी ही कम चर्चित थी बेटे सनी देओल की शादी। अपने करियर के शुरुआत में ही शादी करने वाले सनी की पत्नी का तो बहुत से लोग नाम भी नहीं जानते थे। 1983 में पहली फिल्म बेताब के रिलीज के अगले ही साल सनी देओल ने विदेश में शादी कर ली थी।

birthday special sunny deol marriage and wife pooja deol

सनी ने एक एनआरआई लड़की पूजा से शादी कर ली थी। कहते हैं कि ये शादी एक बिजनेस एग्रीमेंट थी जो बाद में रिश्तेदारी में बदल गई थी। सनी नहीं चाहते थे कि उनकी शादी मीडिया के सामने आए। क्योंकि इससे उनकी रोमांटिक छवि वाले हीरो की इमेज को नुकसान हो सकता था। लेकिन एक वाकये ने ये सच्चाई सबके सामने आ गई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
birthday special sunny deol marriage and wife pooja deol
- फोटो : twitter

हुआं यूं कि जब वो अपनी फिल्म बेताब में काम कर रहे थे। तो उनकी हीरोइन अमृता सिंह उन्हें पसंद करने लगी थी। और शादी करना चाहती थी। लेकिन मां के कहने पर जब उन्होंने सनी के बारे में छानबीन की तो पता चला कि वो पहले से शादीशुदा हैं। इस बात से सनी देओल के घर पर भी हंगामा होने लगा। सनी की मां अमृता से रिश्ते को बिल्कुल भी तैयार नहीं थी और वहीं सनी देओल इंग्लैंड में पूजा से शादी कर चुके थे। 


 
विज्ञापन
birthday special sunny deol marriage and wife pooja deol

इस तरह से अमृता सिंह के प्यार की वजह से सनी का रिश्ता सुर्खियों में आ गया। लेकिन शादी के बाद भी उनके अफेयर की खबरें सुर्खियों में बनी हुई थी। अपनी दूसरी फिल्म अर्जुन में काम करने के दौरान डिंपल कपाड़िया से भी अफेयर हुआ। लेकिन इन सब अफवाहों का सनी देओल की शादीशुदा जिंदगी पर कभी कोई असर नहीं पड़ा। सनी के दो बेटे करण और राजवीर हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed