{"_id":"5b8cf6e642c7924639038769","slug":"chandigarh-bride-refused-to-stay-with-husband-after-marriage-asking-for-divorce","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्सक्लूसिवः शादी के बाद नहीं भाया दूल्हा, नई नवेली दुल्हन बोली- तेरे संग नहीं रहना","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
एक्सक्लूसिवः शादी के बाद नहीं भाया दूल्हा, नई नवेली दुल्हन बोली- तेरे संग नहीं रहना
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Mon, 03 Sep 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
Divorce
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक लड़की को शादी के बाद दूल्हा नहीं भाया और उसने उसके साथ रहने से इंकार कर दिया। दूल्हा पसंद न आने की वजह भी काफी चौंकाने वाली है, आपको टेंशन में डाल सकती है।
Divorce
सात जन्मों तक साथ रहने की कसम खाने वाले पति-पत्नी की शादी दो दिन भी नहीं चल पा रही है। शादी के अगले दिन ही शहर की बीएड पास युवती ने जहां मजदूर पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। वहीं दूसरे मामले में नौकरीपेशा युवक ने पत्नी को काली बताते हुए घर से निकाल दिया। तीसर मामले में भी पति ने अपनी पत्नी को काली बता कर मारपीट की और उसे शादी के मात्र दो दिन बाद ही घर से निकाल दिया। इस तरह के तीन मामले पुलिस ओर सामुदायिक समन्वय समूह के पास पहुंचे। पुलिस तीनों मामलों में सुलह का प्रयास कर रही है। एक मामले में एक सप्ताह के अंदर ही सुलह कराने का दावा किया है।
Divorce
केस नंबर-1
शादी से पहले बताया था पति बीए पास, निकला पांचवीं पास
रोहतक निवासी बीएड पास युवती की शादी तीन माह पूर्व ही पास के ही एक गांव में हुई थी। युवती का आरोप है कि शादी से पूर्व उसे बताया गया था कि पति बीए पास है और एक मल्टी नेशनल कंपनी में नौकरी करता है। मगर शादी के अगले ही दिन उसे पता चला कि पति मजदूरी करता है। इस पर विवाहिता ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। साथ ही पुलिस से मामले की शिकायत कर दी। पुलिस दोनों पक्षों के बीच सुलह का प्रयास कर रही है।

शादी
- फोटो : डेमो फोटो
केस नंबर-दो
शादी के दो दिन बाद पत्नी को काली बता घर से निकाला
रोहतक निवासी युवती की शादी दो माह पूर्व ही करनाल निवासी युवक के साथ हुई थी। युवती का आरोप है कि शादी के दो दिन बाद ही पति ने उसे काली बताते हुए घर से निकाल दिया। यही नहीं भविष्य में घर में पैर रखने पर जान से मारने की भी धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने मामला सामुदायिक समन्वय समूह को ट्रांसफर कर दिया है। दोनों पक्षों के बीच सुलह का प्रयास किया जा रहा है। मगर पति विवाहिता को अपने पास रखने को तैयार नहीं है। पति दिल्ली की एक कंपनी में नौकरी करता है।

केस नंबर-तीन
पत्नी को काली बता रखने से किया इनकार
सोनीपत निवासी युवती की शादी एक माह पूर्व ही रोहतक निवासी युवक के साथ हुई थी। युवती का आरोप है कि शादी के बाद पति उसे काली बता कर उससे मारपीट करने लगा। उसे शादी के मात्र दो दिन बाद ही घर से निकाल दिया। यही नहीं उसके मायके वालों को भी जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस काउंसिलिंग के माध्यम से दोनों पक्षों के बीच सुलह का प्रयास कर रही है।