फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Christmas 2024 Celebration: साल के आखिरी दिनों को बनाएं पार्टनर के लिए यादगार, खास तरीके से मनाएं क्रिसमस

Wed, 25 Dec 2024 11:48 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 25 Dec 2024 11:48 AM IST
सार

यहां क्रिसमस डे को अपने साथी के साथ रोमांटिक तरीके से सेलिब्रेट करने के शानदार तरीके बताए जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस मौके पर क्या किया जा सकता है जो इस साल की सबसे खूबसूरत याद बन जाए।  

विज्ञापन
Christmas Day 2024 Celebration Ideas For Couple Christmas Celebration Tips To make It Memorable
couple - फोटो : Adobe stock

Christmas Day 2024 Celebration Ideas: साल 2024 का आखिरी महीना यानी दिसंबर जारी है। दिसंबर का महीना अपने साथ बीते हुए साल को ले जाता है और नए साल का स्वागत करता है। इसी महीने के आखिर में क्रिसमस डे मनाया जाता है। क्रिसमस डे ईसाइयों का प्रमुख पर्व है। हालांकि बीते वर्ष का अंतिम त्योहार ईसाई ही नहीं ज्यादातर धर्मों के लोग मनाते हैं। भले ही वह पारंपरिक तौर पर क्रिसमस डे नहीं मनाते लेकिन इसे छुट्टी वाला दिन और बीते हुए साल के जश्न के रूप में मनाया जाता है। इस मौके को लोग अपने परिवार,दोस्तों और पार्टनर के साथ बिताना पसंद करते हैं। 



25 दिसंबर को क्रिसमस का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर कई जगहों पर अवकाश रहता है। इस दिन आप पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट को एन्जॉय कर सकते हैं। हालांकि अगर अवकाश नहीं भी है तो भी क्रिसमस डे पर पार्टनर संग यादगार तरीके से मना सकते हैं। यहां क्रिसमस डे को अपने साथी के साथ रोमांटिक तरीके से सेलिब्रेट करने के शानदार तरीके बताए जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस मौके पर क्या किया जा सकता है जो इस साल की सबसे खूबसूरत याद बन जाए।  

Christmas Day 2024 Celebration Ideas For Couple Christmas Celebration Tips To make It Memorable
कपल आउटफिट - फोटो : adobe

कपल आउटफिट

सर्दियों में पार्टनर का हाथ थामकर घूमने का मजा ही दूसरा है। ऐसे में अपने साथी के साथ मूवी डेट पर जा सकते हैं। मूवी तो आप अक्सर ही देखते होंगे लेकिन इस दिन को खास बनाने के लिए कपल आउटफिट बेस्ट तरीका हो सकता है। एक रंग के स्वेटर या हूडी कैरी करें। आप मूवी पर जा रहे हों या डिनर पर, जहां भी आप जाएंगे हर किसी की नजर आप दोनों पर टिक जाएगी। वहीं जब आप कपल आउटफिट में सेल्फी और तस्वीरें क्लिक कराएंगे तो आपके आउटफिट तस्वीरों को ज्यादा शानदार बना देंगे।

Christmas Day 2024 Celebration Ideas For Couple Christmas Celebration Tips To make It Memorable
क्रिसमस पार्टी - फोटो : Adobe Stock

पार्टी करें 

क्रिसमस डे के मौके पर घर पर दोस्तों या करीबियों के साथ मिलकर पार्टी प्लान कर सकते हैं। चाहे तो सिर्फ अपने पार्टनर के साथ पार्टी कर सकते हैं। इसके लिए घर को सजाएं। लजीज पकवान तैयार करें या बाहर से आर्डर कर लें। अगर घर से बाहर ही निकलना चाहते हैं तो इस दिन कई जगहों पर क्रिसमस पार्टी का आयोजन होता है, पास या टिकट लेकर इन पार्टी में शामिल हो सकते हैं। क्लब या पब में भी जा सकते हैं और खूब डांस करके इस दिन को पार्टनर के साथ मस्ती करते हुए एन्जॉय करें।
  

विज्ञापन
विज्ञापन
Christmas Day 2024 Celebration Ideas For Couple Christmas Celebration Tips To make It Memorable
Relationship - फोटो : istock

पिकनिक का प्लान

आप एक पूरा दिन अपने पार्टनर के साथ बिता सकते हैं। सुबह का नाश्ता किसी कैफे में करें। फिर पिकनिक के लिए किसी पार्क, हेरिटेज प्लेस का चयन कर सकते हैं। मंदिर या चर्च जा सकते हैं। इस सर्द मौसम में शाम को कहीं कुल्हड़ वाली चाय या कॉफी का लुत्फ उठा सकते हैं। किसी शानदार एंबियंस वाे रेस्तरां में डिनर कर सकते हैं। पूरा दिन आप एक दूसरे के साथ रह सकते हैं और वो सब कर सकते हैं जो व्यस्त जीवनशैली में आप दोनों रोज नहीं कर पाते हैं।

विज्ञापन
Christmas Day 2024 Celebration Ideas For Couple Christmas Celebration Tips To make It Memorable
ट्रिप की बनाएं योजना - फोटो : freepik.com

ट्रिप बनेगी मजेदार

एक दिन की छुट्टी है तो आसपास के किसी हिल स्टेशन या पर्यटन स्थल को घूमने जा सकते हैं। भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां दो दिन में आप घूम सकते हैं और अच्छा वक्त बिता सकते हैं। रोड ट्रिप पर निकल जाएं। स्पोर्ट्स व एडवेंचर्स एक्टिविटीज करें। अगर बृहस्पतिवार और शुक्रवार का अवकाश मिल सकता है तो वीकेंड मिलाकर 29 दिसंबर तक पांच दिन की मजेदार ट्रिप की योजना बना सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed