{"_id":"6a86fb3d766139f8280ffc2c","slug":"video-mcg-demolished-13-constructions-and-sealed-18-in-gurugram-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में एमसीजी का अभियान: 13 निर्माण ध्वस्त, 18 सील; डेढ़ एकड़ भूमि मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में एमसीजी का अभियान: 13 निर्माण ध्वस्त, 18 सील; डेढ़ एकड़ भूमि मुक्त
नगर निगम गुरुग्राम ने 20 अगस्त, वीरवार को अनधिकृत पेइंग गेस्ट (पीजी) आवासों, व्यावसायिक भवनों और बेसहारा पशुओं के खिलाफ एक व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान 13 अनधिकृत निर्माणों को ध्वस्त किया गया और 18 भवनों को सील किया गया। साथ ही, विभिन्न क्षेत्रों से बेसहारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेजा गया और डेढ़ एकड़ एमसीजी भूमि कब्जा मुक्त कराई गई।
अभियान के तहत नगर निगम की प्रवर्तन टीमों ने नियमानुसार कार्रवाई की। गांव ग्वालपहाड़ी और बालियावास में डेढ़ एकड़ एमसीजी भूमि को भी कब्जा मुक्त कराया गया। निगम ऐसी संपत्तियों की लगातार निगरानी कर रहा है। इसका उद्देश्य बिना आवश्यक अनुमति संचालित हो रहे अनधिकृत निर्माणों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना है। दूसरी ओर, शहर को बेसहारा पशु मुक्त बनाने का विशेष अभियान भी जारी रहा। संयुक्त आयुक्त स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में टीमों ने पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेजा। इस अभियान का लक्ष्य सड़कों पर बेसहारा पशुओं की मौजूदगी कम करना है। इससे यातायात सुगम होगा और वाहन चालकों तथा पैदल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि गुरुग्राम में अनधिकृत निर्माण एवं पीजी जैसी गतिविधियों को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।