फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवजात शिशु को पास में सुलाना हो सकता है खतरनाक, भूलकर ना करें ये गलतियां 

Sat, 08 Jun 2019 03:07 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sat, 08 Jun 2019 03:07 PM IST
विज्ञापन
do not repeat these mistakes if you sleep near your infant
मां अक्सर छोटे बच्चों के साथ सोती है। भारतीय परिवारों में यह एक आम चलन है। देखा जाए तो कोई भी अपने नवजात शिशु को अकेले सोने के लिए नहीं छोड़ेगा। लेकिन क्या आपको पता है बच्चों के साथ सोना कई बार उनके लिए खतरनाक हो सकता है। दरअसल, एक नई स्टडी इस ओर इशारा करती है कि नवजात शिशुओं के साथ सोना खतरनाक हो सकता है। 


 
do not repeat these mistakes if you sleep near your infant
अमेरिका में हुई एक स्टडी के मुताबिक शिशुओं को अपने साथ सुलाने वाली महिलाओं में डिप्रेशन की समस्या होती है। इसकी वजह बच्चों की नींद की समस्या रहती है। आपको जानकार आश्चर्य होगा कि अमेरिका में बच्चों की आकस्मिक होने वाली मौत के पीछे यह भी एक वजह है। 

 
do not repeat these mistakes if you sleep near your infant
दरअसल, यूरोप और अमेरिका में मौसम ठंडा होता है। ठंड यहां का मुख्य मौसम ही है ऐसे में बच्चों को ठंड से बचाने के लिए उन्हें कंबल या चादर ओढ़ाया जाता है जिससे कई बार उनकी मौत दम घुटने के कारण होती है। ऐसे में यदि आप बच्चों को पास सुला रही हैं या रहे हैं तो उन्हें पूरी तरह ना ढकें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
do not repeat these mistakes if you sleep near your infant
हालांकि भारत में मौसम बदलता रहता है लिहाजा दम घुटने जैसी समस्या का सामना परिवारों में नहीं होता। लेकिन डॉक्टर और विशेष रूप से चाइल्ड एक्सपर्ट मानते हैं कि चार से पांच माह के शिशुओं को माता-पिता के बीच नहीं सुलाना चाहिए यह उनके लिए खतरनाक हो सकता है। कई बार उन पर पैर रखने, उन पर पीठ या करवट का दबाव उनके लिए जानलेवा साबित हो सकता है। 
विज्ञापन
do not repeat these mistakes if you sleep near your infant
दरअसल, डॉक्टर मानते हैं कि छोटे बच्चों विशेष रूप से नवजात शिशुओं को बिस्तर, पलंग और खटिया वगैरह पर सुलाते हुए भी बहुत ध्यान देने की जरूतर होती है। शुरुआती समय में बच्चों की गर्दन का विकास होता रहता है ऐसे में गर्दन के मुड़ने, टेढ़ा हो जाने या झटका-मोच लग जाने का खतरा रहता है। ऐसे में जरूरी है कि बच्चों को पास सुलाते वक्त खास सावधानियां बरती जाएं। 
नोटः यह  लेख आपकी जागरूकता बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। यदि आपके यहां नवजात शिशु है तो उसकी परिवरिश के बारे में अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed