{"_id":"6a86c5ce884c6d3096094120","slug":"decomposed-body-of-young-woman-missing-for-three-days-found-in-varanasi-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: तीन दिन से लापता युवती का सड़ा-गला शव मिला, कॉलेज से लौटते समय अचानक हुई थी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: तीन दिन से लापता युवती का सड़ा-गला शव मिला, कॉलेज से लौटते समय अचानक हुई थी गायब
Thu, 20 Aug 2026 02:46 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:46 PM IST
सार
Varanasi News: राजातालाब क्षेत्र से लापता युवती का शव बृहस्पतिवार को मिल गया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन
रोते- बिलखते परिजनों को समझाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Varanasi News: वाराणसी कमिश्नरेट के राजातालाब क्षेत्र से तीन दिन से लापता 22 वर्षीय श्रेया उपाध्याय का शव गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे बच्छाव स्थित मालवीय इंटर कॉलेज के पीछे पश्चिम पूरा में एक बंद मकान के पास पानी में पड़ा मिला।
विज्ञापन
शव सड़ने से दुर्गंध उठने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों का आरोप है कि 17 अगस्त को जगतपुर पीजी कॉलेज से लौटते समय श्रेया अचानक लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चलने पर थाने में शिकायत दी गई, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
गुरुवार को पुलिस ने परिजनों को शव मिलने की सूचना दी। परिजनों के मुताबिक, श्रेया के पिता सुनील उपाध्याय राजातालाब में कपड़े की दुकान चलाते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मकान मालिक के अनुसार मकान किराये पर था और फिलहाल बंद था।
विज्ञापन