फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three people including couple died and one injured after mud houses collapsed due to rain in Mirzapur

मिर्जापुर में बारिश का कहर: कच्चे मकान ढहने से दंपती समेत तीन की मौत, एक घायल; परिजनों को मिलेंगे चार-चार लाख

Thu, 20 Aug 2026 10:24 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 20 Aug 2026 10:24 AM IST
सार

Mirzapur News: बारिश के चलते दो कच्चे मकान ढह गए, जिसके मलबे में दबकर तीन की मौत हो गई। वहीं एक घायल है। प्रशासन ने दोनों पीड़ित परिवारों को आपदा राहत कोष से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का एलान किया है। 

विज्ञापन
Three people including couple died and one injured after mud houses collapsed due to rain in Mirzapur
तीनों मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश गरीब परिवारों के लिए आफत बन गई है। बुधवार रात मड़िहान तहसील क्षेत्र के दो गांवों में कच्चे मकान ढहने से तीन वृद्ध लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। रजौहा में वृद्ध दंपती की मलबे में दबकर जान चली गई, जबकि बभनी-थपनवा में कच्चा मकान गिरने से महिला की मौत हो गई। प्रशासन ने दोनों पीड़ित परिवारों को आपदा राहत कोष से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का एलान किया है। साथ ही आवास योजना का लाभ नहीं मिलने की जांच कराने की बात कही है।

विज्ञापन




रजौहा में वृद्ध दंपती की मौत
रजौहा गांव निवासी रमाशंकर सिंह पटेल (68) बुधवार रात करीब नौ बजे पत्नी अशोक कुमारी (68) के साथ भोजन करने के बाद खपरैल वाले कच्चे मकान में सोने चले गए। देर रात करीब 11 बजे कच्ची दीवार और खपरैल अचानक भरभराकर दोनों के ऊपर गिर गई। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला। परिजन उन्हें सीएचसी मड़िहान ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


थपनवा में महिला की मौत, पति घायल
बभनी थाना क्षेत्र के थपनवा गांव में हीरालाल (65) पत्नी केवली देवी (60) के साथ खेत पर बने कच्चे मकान में रहते थे। रात करीब एक बजे दीवार गिरने से दोनों मलबे में दब गए। सुबह ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां केवली देवी को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर हालत में हीरालाल को सीएचसी मड़िहान रेफर किया गया।



एसडीएम मड़िहान ने बताया कि पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। यह भी जांच होगी कि उन्हें प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ क्यों नहीं मिला। प्रशासन ने बारिश के दौरान कच्चे मकानों में न रहने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed