फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Students took a pledge to stay away from drugs and sent out a message of awareness in competitions

Mirzapur News: नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ, प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिया जागरूकता का संदेश

Thu, 20 Aug 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Students took a pledge to stay away from drugs and sent out a message of awareness in competitions
नशा मु​क्ति अ​​भियान में आयोजित प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी। स्रोत-पुलिस
मिर्जापुर। मिर्जापुर पुलिस और मद्य निषेध विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में नशामुक्ति अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान विद्यार्थियों को जीवनभर नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए भाषण, पोस्टर, रंगोली और निबंध प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं और विद्यालय के कर्मचारियों को नशे के शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। साथ ही मानस नेशनल नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 1933 के बारे में बताया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ संदेश दिए।
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में स्वामी गोविंदाश्रम इंटर कॉलेज की मुस्कान विश्वकर्मा, भाषण में बीएलजे इंटर कॉलेज के लय दुबे, निबंध में आर्यकन्या पाठशाला की अनन्या गोंड और रंगोली में आर्यकन्या पाठशाला की प्रिया कसेरा मय टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वाराणसी के उप क्षेत्रीय मद्य निषेध अधिकारी राकेश रौशन, उप प्रधानाचार्य जय सिंह, नारकोटिक्स सेल मिर्जापुर के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह सहित पुलिसकर्मी, शिक्षक और विद्यालय के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed