फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vindhyachal Division team selected for state-level women's hockey

Mirzapur News: राज्यस्तरीय महिला हॉकी के लिए विंध्याचल मंडल की टीम चयनित

Thu, 20 Aug 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Vindhyachal Division team selected for state-level women's hockey
अयोध्या के स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीनियर महिला हॉकी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हा - फोटो : 1
मिर्जापुर। आज से 22 अगस्त तक अयोध्या के स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीनियर महिला हॉकी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए विंध्याचल मंडल की टीम का चयन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों की टीमें हिस्सा लेंगी। इसके लिए विंध्याचल-मिर्जापुर मंडल की महिला हॉकी टीम का चयन किया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय खेल कार्यालय मिर्जापुर और हॉकी मिर्जापुर संघ के समन्वय से स्पोर्ट्स स्टेडियम में चयन ट्रायल कराया गया। इसमें भदोही और मिर्जापुर के 20 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अंतिम रूप से 16 खिलाड़ियों का मंडल की टीम के लिए चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों में सुमन यादव, रेशनी, गुड्डी यादव, अन्नू, खुशी बिंद, प्रतिक्षा राय, आंचल, महिमा, लक्ष्मी, अराध्या, श्रेया, श्रेजल, रानी, रिंकी, सरोजा और मानसी शामिल हैं।
विज्ञापन

टीम मैनेजर के रूप में राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और प्रशिक्षिका अर्सी परवीन को नियुक्त किया गया है। चयन ट्रायल के दौरान जिला खेल अधिकारी धर्मवीर सिंह, हॉकी मिर्जापुर के सचिव मो. तुफैल, संतोष यादव और राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी राशिद अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed