फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पार्टनर को धोखा देने से भी बड़ी चीज हैं ये 4 बातें

Sun, 09 Jun 2019 12:04 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Sun, 09 Jun 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
doing these things worst than cheating

जब आप किसी के साथ रिलेशनशिप में होते हैं तो भरोसा ही रिश्ते की सबसे बड़ी ताकत होती है जो रिश्ते को जीवंत बनाए रखती है। पर कभी-कभी हम जाने-अनजाने में ऐसे काम कर बैठते हैं जो रिश्ते की डोर को कमजोर कर देता है। कुछ ऐसी गलतियां हम कर बैठते हैं जो पार्टनर को धोखा देने से भी ज्यादा बुरा है। 

doing these things worst than cheating
- फोटो : Social Media

झूठ बोलना
हम लोग बचपन से सीखते आ रहे हैं कि झूठ ज्यादा लंबे वक्त तक नहीं टिकता है। फिर भी हम अपने पार्टनर से किसी ना किसी तरह का झूठ बोलते रहते हैं। हालांकि झूठ से हमें बचना चाहिए वह भी तब और ज्यादा बचना चाहिए जब रिलेशनशिप बिल्कुल ही नया हो। क्योंकि रिश्ते की शुरूआत ही झूठ पर होगी तो उसमें जीवन का कोई भी आनंद नहीं आएगा। 

doing these things worst than cheating

सुविधा के लिए रिलेशनशिप में बने रहना
ऐसा जरुरी नहीं है कि रिलेशनशिप हर समय एक जैसा ही चलता रहे। वक्त के साथ जब आप एक-दूसरे को बेहतर समझने लगते हैं तो आपसी मतभेद उभरकर सामने आते हैं या फिर एक-दूसरे के साथ सहज नहीं रह पाते हैं। फिर भी आप उस रिश्ते को बरकरार रख रहे हैं, चाहे वो समाज के डर से हो या एक-दूसरे से सुविधा पाने की चाहत रखते हों या फिर किसी नए रिलेशनशिप में नहीं जाना चाह रहे हों। ये चीज धोखा देने से भी ज्यादा खतरनाक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
doing these things worst than cheating

बात नहीं करना
अक्सर सुनने में आता है कि छोटी-छोटी बातें बड़ी बन जाती हैं। रिलेशनशिप में यह बात बहुत ही महत्व रखती है। आप आपस में झगड़ा करते हैं या किसी दूसरे कारणों से रिलेशनशिप में अच्छा नहीं चल रहा हो तो बात करना बंद ना करे। सबसे बेहतर काम है आप अपने पार्टनर से बात करें।

विज्ञापन
doing these things worst than cheating

मतलबी होना
रिलेशनशिप में समानता का भाव ही दोनों पार्टनर को आपस में बांधे रखता है। अगर केवल आप रिलेशनशिप में सिर्फ अपनी खुशी, अपनी इच्छाओं का ख्याल रखते हैं तो आपके पार्टनर को हर वक्त दुख पहुंचेगा। इसलिए आपको अपने स्वार्थीपन को रिलेशनशिप के बीच नहीं लाना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed