सेक्सुअल प्रेफरेंस के अलावा ये बातें भी छुपाती हैं पत्नियां, कभी जान नहीं पाते पति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नियां अपनी सेहत से जुड़ी गड़बड़ियां पतियों से छुपा लेती हैं। कभी अगर गुप्तांगों में कोई गांठ या अचानक कोई दाग उभर आए तो वे अपने पति को बता कर परेशान नहीं करना चाहतीं। इसके अलावा, कई बार महिलाएं पति के साथ अपने रिश्ते, घर, बच्चों से जुड़े फैसलों को लेकर परेशान हो जाती हैं। ऐसे में अगर उन्हें लगता है कि पति नहीं समेझेंगे तो वे थेरेपी सेशन लेती हैं लेकिन अकेले। पति को इस बारे में नहीं बतातीं।
सेक्सुअल प्रेफरेंस
महिलाएं अपनी सेक्शुअल पसंद ना पसंद को लेकर पति से खुलकर बात करने के बजाए थेरेपिस्ट या किसी सहेली से पहले बात करना पसंद करती हैं। वे अपने पतियों को ये बातें आसानी से नहीं बता पातीं।
बैंक अकाउंट
चावल के डिब्बे से लेकर बिस्तर के नीचे तक और बॉन्ड पेपर्स से लेकर बैंक अकाउंट्स तक में महिलाएं पतियों से छुपाकर पैसे जमा करती हैं। नोटबंदी के बाद बैंक अकाउंट वाला ऑप्शन ज्यादा पॉपुलर हुआ है। इसके पीछे उनका लॉजिक यह होता है कि जरूरत के समय उनका यह गुप्त धन बड़े काम का साबित होगा।
पढ़ें: लड़के भी जान लें, इन 3 चीजों पर झट से फिदा हो जाती है कोई भी लड़की