फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   No bus stoppages on the service lanes, causing inconvenience to passengers

Kushinagar News: सर्विस लेन पर बस के ठहराव की व्यवस्था नहीं, यात्री परेशान

Sat, 15 Aug 2026 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 15 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
No bus stoppages on the service lanes, causing inconvenience to passengers
कसया। शहर में हाईवे की सर्विस लेन पर बसों के ठहराव के लिए व्यवस्था नहीं होने से बाईपास के रास्ते आवागमन करने वाले यात्रियों को सड़क पर ही खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ रहा है। भारी वाहनों के आवागमन के समय दुर्घटना की आशंका बनी रही है।
विज्ञापन

कसया में मुख्य मार्ग पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। इसके बावजूद सर्विस लेन पर बसों के ठहराव के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। बाईपास के रास्ते आवागमन करने वाले लोगों को बस पकड़ने के लिए सर्विस लेन पर धूप में खड़े होकर सवारी का इंतजार करना पड़ता है। यहां पीने के पानी का भी इंतजाम नहीं होने से लोगों को दुकानों से पानी खरीदकर पीना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बच्चों और बुजुर्ग यात्रियों को होती है।
विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए अधिकांश बसें बाईपास के रास्ते जाती हैं। प्रेमवलिया, जाेकवाबाजार, फाजिलनगर समेत अन्य कस्बा और गांव से देवरिया या गोरखपुर जाने वाले यात्री बस स्टेशन पर जाने के बाजाय बाईपास मार्ग पर ही रोडवेज का बस पकड़ लेते हैं। सर्विस लेन पर बस के ठहराव की उचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को सर्विस लेन के किनारे धूप में खड़े होकर बस की प्रतीक्षा करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों के इशारे पर चालक जहां जगह मिलती है, वहां बस रोककर उन्हें बैठाते हैं। इससे पीछे से आने वाले वाहनों को दिक्कत होने के साथ अचानक ब्रेक लगाने से कई बार दुर्घटनाएं होने की स्थिति बन जाती है। यही नहीं कई बार तो बसों के मुख्य मार्ग पर रुकते ही यातायात व्यवस्था प्रभावित हो जाती है। व्यस्त समय में एक बस के रुकते ही उसके पीछे वाहनों की कतार लग जाती है। कई बार यात्री सड़क के बीच तक पहुंचकर बस रोकने का प्रयास करते हैं। इससे पैदल यात्रियों के साथ दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी खतरा बना रहता है।

वर्जन
एनएच की सर्विस लेन पर बस ठहराव की व्यवस्था नहीं है। यदि इसके लिए यात्रियों की मांग आती है, तो विभागीय स्तर पर प्रयास किया जाएगा। -जयप्रकाश प्रधान, एआरएम, पडरौना डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed