फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The game of short booking in hotels is on the radar of the police.

Kushinagar News: होटलों में शाॅर्ट बुकिंग का खेल पुलिस के रडार पर धंधेबाज

Sat, 15 Aug 2026 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 15 Aug 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
The game of short booking in hotels is on the radar of the police.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुशीनगर/सपहा। होटलों में शॉर्ट बुकिंग का खेल चल रहा है। पुलिस को अंदेशा है कि इसकी आड़ में देह व्यापार हो रहा है। कई होटलों की जांच में रजिस्टर और ठहरने वाले ग्राहकों के विवरण में अंतर मिला। करीब 60 प्रतिशत होटलों के कमरे दो से तीन घंटे के लिए बुक किए गए हैं।
दो-तीन घंटे के लिए कमरे उपलब्ध कराने और होटल के बाहर ग्राहकों को बुलाने वाले एजेंटों की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने होटल संचालकों को चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कुशीनगर गेट और बुद्ध मार्ग के आसपास कुछ होटलों में लंबे समय से कम अवधि के लिए कमरे उपलब्ध कराने की चर्चा है। आरोप है कि जिले के अलग-अलग इलाकों और आसपास के जिलों से आने वाले युवा जोड़े दो-तीन घंटे के लिए कमरे लेते हैं। कुछ होटल के बाहर बैठे लोग सड़क से गुजरने वाले युवक-युवतियों को इशारे से बुलाकर कमरा उपलब्ध कराने की बात कहते हैं। इससे पर्यटन नगरी की छवि को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का दावा है कि कुशीनगर के करीब 60 प्रतिशत होटलों में किसी न किसी रूप में शॉर्ट बुकिंग का चलन है। हालांकि, इस आंकड़े की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लोगों का कहना है कि नियमित पर्यटकों के ठहरने के लिए बने होटलों में कुछ घंटे के लिए कमरा देने की व्यवस्था ने कुशीनगर को आसपास के जिलों के युवा जोड़ों के लिए शॉर्ट-स्टे का ठिकाना बना दिया है। आरोप है कि कुछ होटल संचालक ग्राहकों को घंटे के हिसाब से कमरा उपलब्ध कराते हैं। ऐसे में होटल के संचालन, ग्राहकों की पहचान और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।आ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed