फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   After Karan's death, the crowd went out of control, pelting stones from the road to the college, and creating ruckus.

Kushinagar News: करन की मौत के बाद बेकाबू हुई भीड़, सड़क से लेकर कॉलेज तक पथराव, हंगामा

Sat, 15 Aug 2026 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
After Karan's death, the crowd went out of control, pelting stones from the road to the college, and creating ruckus.
करन साहनी की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।संवाद
कप्तानगंज। चकबंदी चौराहे पर दोपहर में मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस कॉलेज में छिपे आरोपियों को थाने भेजने के बाद अभी घटना की जानकारी ले रही थी कि अचानक लोगों का हुजूम सड़क पर उमड़ पड़ा। लोगों ने मारपीट के दौरान सिर में चोट लगने से करन की मौत का आरोप लगाते हुए चकबंदी चौराहा पर सड़क जाम कर दी। वायरलेस सेट पर मैसेज पास होने के करीब आधे घंटे बाद कई थानों की पुलिस जुट गई लेकिन भीड़ में शामिल युवक और महिलाएं हाथों में डंडा लेकर पुलिस को धक्का देते हुए कॉलेज का गेट तोड़ दिया और अंदर दाखिल हो गईं। उग्र भीड़ ने स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया और प्रबंधक के कक्ष में दाखिल होने लगी। करीब आधे घंटे तक पुलिस उपद्रवियों को रोकती रही लेकिन युवकों ने प्रबंधक के कक्ष का दरवाजा तोड़ दिया। तीन घंटे तक कस्बे का माहौल अशांत रहा और पुलिस बैकफुट पर रही।
विज्ञापन

कप्तानगंज कस्बे के वार्ड नंबर 16 निवासी प्रिंस हाईस्कूल में एक निजी स्कूल में पढ़ता है। इसी स्कूल में मथौली का रहने वाला एक किशोर इंटर का छात्र है। तीन दिन पूर्व दोनों के बीच नल पर पानी पीने को लेकर विवाद हुआ था। प्रिंस ने इंटर के छात्र की पिटाई करने की धमकी दी थी। शुक्रवार को हाफ-डे के बाद छात्र कॉलेज से निकले। चकबंदी चौराहे पर प्रिंस व इसके साथ आए लड़कों ने इंटर के छात्र की पिटाई की। इंटर का छात्र और उसका चचेरा भाई सोनू कॉलेज के अंदर छिप गए। उधर मारपीट के दौरान चले ईंट पत्थर से चकबंदी चौराहा पर मौजूद 12 वर्षीय करन साहनी के सिर में चोट लग गई। लोग उसे लेकर सीएचसी पर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके मौत के बाद भीड़ बेकाबू हो गई। पुलिसकर्मियों ने रोका तो भीड़ में शामिल कुछ महिलाएं और युवक पुलिस पर ईंट पत्थर चलाने लगे और कॉलेज के गेट पर पहुंच गए। कॉलेज का गेट तोड़कर भीड़ अंदर दाखिल हो गई। भीड़ के निशाने पर कॉलेज के प्रबंधक और प्रधानाचार्य रहे। लोगों का आरोप था कि आरोपियों को कॉलेज के प्रबंधक ने ही छिपाया है। उपद्रवियों को राेकने के दौरान सिपाही रोशन त्रिपाठी के चेहरे पर ईंट लग गया। इसके अलावा दो सिपाहियों को हल्की चोटें आई। इस घटना के बाद से कस्बे का माहौल तनावपूर्ण रहा।
विज्ञापन

-
कॉलेज को आग के हवाले करने की थी मंशा
-भीड़ में शामिल उपद्रवियों की मंशा कॉलेज को आग के हवाले करने की थी। इसकी भनक पुलिस को लग गई और पुलिस ने कॉलेज गेट से लेकर प्रबंधक कक्ष तक मोर्चाबंदी कर दी, इसके चलते उपद्रवी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। तनाव को देखते हुए देर शाम तक एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह और करीब आठ थाने की पुलिस जमी रही। चकबंदी चौक और मोहल्ला पुलिस छावनी में तब्दील रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कॉलेज प्रशासन का कोई दोष नहीं : प्रबंधक
-एएसपी शाम चार बजे पहुंचे और सड़क जाम करने वालों से बात की। परिजनों ने आरोपियों पर कार्रवाई की की मांग की। एएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तो परिजन शांत हो गए लेकिन भीड़ में शामिल हाथों में डंडा लिए युवक नहीं मान रहे थे। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ना पड़ा। इस घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। वहीं स्कूल के प्रबंधक ज्ञानेश्वर का कहना है कि तीन पहले दोनों छात्रों में नल पर पानी पीने के दौरान विवाद हुआ था। उन्हें डांटा गया था। आज छुट्टी होने के बाद चौक पर मारपीट की। कुछ छात्र कॉलेज में आ गए। फोन कर पुलिस को बुलाया और छात्रों को सुपुर्द कर दिया। बेवजह लोग कॉलेज को टारगेट बना रहे थे।
-
मेरा बेटा बेकसूर, नाहक में चली गई जान
कप्तानगंज नगर के वार्ड नंबर 16 निवासी करन साहनी तीन भाई, तीन बहनों में छोटा था। वह कस्बे के गंगा बख्श कानोडिया कॉलेज में कक्षा आठ का छात्र था। आर्थिक रूप से काफी कमजोर परिवार है। इसके पिता रामभवन की दिमागी हालत ठीक नहीं है। वहीं, बड़ा भाई किसी शहर में रहकर मजदूरी करता है। घर पर मां रंभावती देवी के साथ सभी बच्चे रहते हैं। करन की मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रंभावती देवी ने बताया कि मेरा बेटा चकबंदी चौराहे पर सामान खरीदने गया था। इस दौरान मारपीट के दौरान युवकों ने ईंट चलाकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना के परिजनों में चीख-पुकार मच गई है।

-
उपद्रवियों पर होगी कार्रवाई
पुलिस पर पथराव और कॉलेज में घुसकर तोड़फोड़ करने वाले उपद्रवियों की पहचान पुलिस सीसी टीवी कैमरे और मौके पर कराई गई वीडियोग्राफी से कर रही है। शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के लिए साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि भीड़ में शामिल कुछ युवक और महिलाओं की मंसा शांतिव्यवस्था को बिगाड़ना था, इस लिए कोई बात करने के बजाए भीड़ को उकसाने और उग्र करने का कार्य किया गया।

करन साहनी की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।संवाद

करन साहनी की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed