Relationship Tips: पार्टनर की इन चार हरकतों को न करें नजरअंदाज, रिश्ते में आ सकती है दूरियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्टनर के बात करने का तरीका
आपका पार्टनर किस तरह से आपके बात करता है, इस पर ध्यान जरूर दें। होता यूं है कि रिलेशनशिप की शुरुआत में आपके साथ उनका बर्ताव या बात करने का तरीका काफी प्यार भरा या स्वीट होता है लेकिन अगर वो आपसे रूडली बात करने लगे या कम बात करें तो ये गंभीर हो सकता है। हो सकता है कि आपके पार्टनर के मन में आपके लिए सम्मान कम होने लगा हो। वो आपसे किसी बात को लेकर असंतुष्ट हो या रिश्ते से ऊबने लगा हो। इसके अलावा आप अपने पार्टनर के झूठ या धोखे को भी उनके बात करने के तरीके से पकड़ सकते हैं। उनकी बातों में किसी तरह की हिचकिचाहट को महसूस करें तो समझ लीजिए कि आपसे कुछ छिपा रहे है।
जरूरत से ज्यादा स्वीट होना
रिलेशनशिप में प्यार होना, एक दूसरे की फिक्र करना आम बात है। लेकिन अगर आपका पार्टनर अचानक से अधिक स्वीट होने लगे। अपने बारे में या इस रिलेशनशिप के बारे में बढ़ा-चढ़ाकर बातें करें तो उसके इरादे आपके कुछ छिपाने या फिर आपके साथ टाइम पास करने हो सकते हैं। जरूरी नहीं कि आप उनके प्यार पर शक करें पर इस तरह अचानक उसका अधिक प्यार दिखाना ब्रेकअप करने के संकेत हो सकते हैं। ऐसे में आप उनके मूड को परखें और फिर उनसे पुरानी बातों का जिक्र करें। हो सकता है कि वह बातों बातों में आपसे कुछ ऐसा कह जाएं जो उनके दिल की हकीकत बयान करता हो।
पार्टनर के बहाने
पार्टनर की बर्ताव पर ध्यान दें। अगर वह बात बात पर बहाने बनाते हैं तो भी दाल में कुछ काला हो सकता है। देर से आने पर, जरूरी बाते भूल जाने पर उनकी प्रतिक्रिया कैसी होती है, इस बात से आप जान सकते हैं कि इस रिश्ते के लिए वह कितना गंभीर है।
पार्टनर छुपाने लगे बातें
जब आप किसी रिलेशनशिप में आते हैं तो अक्सर एक दूसरे से अपनी अधिकतर बातें शेयर करते हैं। हालांकि रिलेशनशिप में प्राइवेसी भी होनी चाहिए, लेकिन अगर आपका पार्टनर आपसे अधिकतर बातें छुपाता है या आपके कुछ पूछने पर ज्यादातर मौके पर बात बदलने की कोशिश करता है तो हो सकता है कि वह आपको अपने सुख दुख का साथी बनाने के बारे में सीरियस न हो।