Friendship Day 2023 Bracelets and Bands: भारत समेत दुनिया के कई देशों के लोग आज दोस्ती को सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज मित्रता दिवस है। हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार को दोस्ती दिवस यानी फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस मौके पर लोग अपने दोस्तों के साथ वक्त बिताते हैं। पार्टी करते हैं, घूमने जाते हैं और कुछ न कुछ खास करके अपने दोस्त को महसूस कराते हैं कि वह उनके जीवन के लिए कितना अहम है। हर व्यक्ति के जीवन में कोई न कोई दोस्त होता है। दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जो न तो परिवार और न ही खून से जुड़ा होता है, लेकिन इसमें दो लोगों का संबंध दिल से होता है। ऐसे में फ्रेंडशिप डे के मौके पर लोग अपने दोस्तों को तोहफे देते हैं। हालांकि अधिकतर देशों में फ्रेंडशिप डे के मौके पर लोग दोस्तों की कलाई पर फ्रेंडशिप बैंड बांधते हैं। फ्रेंडशिप बैंड दोस्ती का प्रतीक होता है। अगर आप भी अपने दोस्त को खास तोहफा देने की सोच रहे हैं तो झटपट घर पर रखे कुछ सामान को उठाएं और दोस्तों के लिए खास फ्रेंडशिप बैंड अपने हाथों से बनाएं। ये रहे घर पर आसानी से फ्रेंडशिप बैंड बनाने के तरीके।
Friendship Day 2023 Bracelets and Bands: दोस्तों के लिए घर पर मिनटों में बनाएं फ्रेंडशिप बैंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धागे से बनाएं फ्रेंडशिप बैंड
आप आसानी से घर पर रखें सूती या सिल्क के धागों से फ्रेंडशिप बैंड बना सकते हैं। दो अलग अलग रंग के धागों को गूंथ कर चोटी बना लें। अब दोनों छोरों पर एक एक गांठ बांध लें। मिनटों में तैयार है दोस्त के लिए खूबसूरत फ्रेंडशिप बैंड। आप चाहें तो इसे अधिक आकर्षक बनाने के लिए मनपसंद बीट्स या क्यूबिक भी लगा सकते हैं।
चेन से बनाएं फ्रेंडशिप बैंड
अगर आपके पास पतली या मोटी चेन हैं तो उससे भी फ्रेंडशिप बैंड तैयार कर सकते हैं। चेन पर अपने दोस्त के नाम का पहला अक्षर मेटल के क्यूबिक या घुंघरू का इस्तेमाल कर सकते हैं। चेन पर फेवीकोल की मदद से क्यूबिक लैटर या घुंघरू को चिपका लें। आपका चेन वाला फ्रेंडशिप बैंड तैयार है।
बीट्स से बनाएं फ्रेंडशिप बैंड
एक गोलाकार इलास्टिक में छोटे छोटे बीट्स को पिरोएं। फिर आपस में गांठ बांधकर दोनों सिरों को जोड़ दें। इसे अपने दोस्त की कलाई पर पहनाएं।
मोतियों से बनाएं फ्रेंडशिप बैंड
घर पर मोती हों तो इससे भी आप सुंदर फ्रेंडशिप बैंड बनाकर दोस्त को गिफ्ट कर सकते हैं। गोलाकार इलास्टिक या फिर रंग बिरंगे ऊन में कलरफुल मोती को पिरोकर दोनो छोरो पर गांठ बांध दें। अब इस बैंगल की तरह पहना सकते हैं। चाहें तो मोतियों के बाद कुछ ऊन को खाली रखें, ताकि इसे नाॅट स्टाइल में दोस्त की कलाई पर बांध सकें।