फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Publicity vehicle for the National Lok Adalat flagged off.

Shahjahanpur News: राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

Wed, 19 Aug 2026 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Publicity vehicle for the National Lok Adalat flagged off.
कचहरी में राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते जनपद न्यायाधी - फोटो : 1
शाहजहांपुर। 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से प्रचार वाहन रवाना किया गया। कचहरी परिसर में जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जनपद न्यायाधीश ने बताया कि प्रचार वाहन जिले की सभी तहसीलों और ब्लॉकों के साथ गांवों, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में लोगों को जागरूक करेगा। इस दौरान पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण न्यायाधीश मोहम्मद रिजवान अहमद, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नरेंद्र कुमार-तृतीय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेश कुमार शर्मा, आशीष वर्मा, नेहा आनंद और शिव कुमार-तृतीय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योति अग्रवाल, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार सिंह समेत अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed