फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pickup truck collides with trolley full of Kanwariyas; six injured, traffic jam ensues.

Shahjahanpur News: कांवड़ियों से भरी ट्रॉली से पिकअप टकराई, छह घायल, लगाया जाम

Wed, 19 Aug 2026 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Pickup truck collides with trolley full of Kanwariyas; six injured, traffic jam ensues.
खुटार में कांवड़ियों को समझाती एसपी ग्रामीण। संवाद
खुटार (शाहजहांपुर)। कांवड़ लेने फर्रुखाबाद जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली में मंगलवार रात पिकअप पीछे से टकरा गई। हादसे में छह कांवड़िये घायल हो गए। कांवड़ियों ने घायल साथी को राजकीय मेडिकल कॉलेज न ले जाने का आरोप लगाते हुए पलिया-शाहजहांपुर हाईवे पर अठकोना मोड़ के पास जाम लगा दिया।
विज्ञापन


हाईवे पर दो घंटे जाम के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई। कई कांवड़ियों को गाड़ी में बैठाकर ले गए। इसके बाद कांवड़ियों के रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और उन्होंने समझाकर जाम को खुलवाया। रात साढ़े दस बजे जाम खुल सका।
विज्ञापन

खुटार के गांव धनसिंहपुर से मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे 60 कांवड़ियों का जत्था ट्रैक्टर और दो ट्रॉली में सवार होकर रवाना हुआ। रात करीब आठ बजे अठकोना गांव के मोड़ के पास बारिश शुरू होने पर चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली रोककर तिरपाल डालना शुरू किया। तभी खुटार की ओर से आ रही पिकअप ट्रॉली में पीछे से टकराते हुए खाई में पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में राजेश, उनकी पत्नी किशोरी देवी, पुत्री मोहिनी, काव्या तथा गांव के गुड्डू और मुकेश घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहां से डॉक्टर ने राजेश को रेफर कर दिया।

कांवड़ियों का आरोप है कि पुलिस राजेश को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाने के बजाय किसी निजी अस्पताल ले गई। घायल राजेश से बात नहीं कराए जाने को लेकर भी कांवड़िये नाराज हो गए। उन्होंने पिकअप चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कांवड़ियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईवे पर खड़ी कर जाम लगा दिया। रात करीब दस बजे एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे भी मौके पर पहुंचीं और कांवड़ियों को समझाने का प्रयास करती रहीं, जिस पर वे शांत हुए। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि कांवड़ियों को समझाकर जाम खुलवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed