{"_id":"6a84b4f2addd2cefc4096d01","slug":"power-supply-disrupted-for-four-hours-due-to-pole-installation-1000-consumers-inconvenienced-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-182096-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खंभा लगवाने के कारण चार घंटे बिजली आपूर्ति गुल, एक हजार उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खंभा लगवाने के कारण चार घंटे बिजली आपूर्ति गुल, एक हजार उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर। मोहल्ला निजामगंज में रविवार की रात खंभे में उतरे करंट से गाय की मौत के बाद हुए हंगामे के कारण मंगलवार को चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस बीच सीमेटेंड खंभा लगाने का कार्य किया गया। इस वजह से करीब एक हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
मोहल्ला निजामगंज समेत कई इलाकों में मंगलवार दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। करीब चार घंटे बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी में पंखे और कूलर बंद रहने से लोगों की दिक्कत और बढ़ गई। घरेलू कामकाज भी प्रभावित रहा। उपखंड अधिकारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि गत दिनों करंट उतरने पर गाय की मौत के चलते शटडाउन लेकर खंभा लगवाने का कार्य किया गया।
-- -- -- --
बंच लाइन डालने के कारण हद्दफ में बत्ती गुल
शाहजहांपुर। मंगलवार को गोविंदगंज उपकेंद्र के बीबीजई हद्दफ क्षेत्र में बंच लाइन डालने का काम कराया गया। इसके चलते पूर्वाह्न 11 बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। करीब पांच घंटे बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, गोविंदगंज उपकेंद्र से जुड़े लाल इमली क्षेत्र में ट्रिपिंग के चलते उपभोक्ता परेशान रहे। यहां कई बार बिजली आती-जाती रही। उधर, बहादुरगंज उपकेंद्र का टेलीफोन एक्सचेंज फीडर दोपहर करीब 12 बजे ट्रिप हो गया। करीब 30 मिनट बाद आपूर्ति बहाल की जा सकी। संवाद