प्यार, दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता है। प्यार ही कपल्स को जिंदगी भर एक दूजे से जोड़ता है। प्यार की ही बदौलत रिलेशनशिप में एक- दूसरे के प्रति वफादारी और विश्वास पैदा होता है। ऐसे में अगर आप इस प्यार को हमेशा बरकरार और जवां रखना चाहते हैं तो एक-दूसरे की भावनाओं और संवेदनाओं का ख्याल रखें। इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। एक-दूसरे के प्रति प्यार भी बढ़ेगा। दरअसल, रिश्ते को खूबसूरत बनाने के लिए छोटी-छोटी चीजों में खुशियां तलाशनी होती हैं।
अपने रिश्ते को ऐसे बनाएं खूबसूरत, हमेशा बरकरार रहेगा प्यार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये ही छोटी-छोटी खुशियां आपके रिश्ते को मजबूत बनाती हैं। आप अपने पार्टनर के साथ बालकनी में बैठकर रोमांटिक बातें करें। लॉन्ग ड्राइव पर निकल जाएं। फिल्म देखें और चटपटे स्ट्रीट फूड का मजा लें। दरअसल, रिलेशनशिप में आप एक दूसरे के साथ जितना खुलेंगे आपके बीच की गलतफहमियां उतनी कम होंगी।
एक दूसरे से बाते छिपाने की जगह खुलकर बातचीत करें। इससे आपको एक दूसरे के साथ बैठने का मौका मिलता है और आप एक दूसरे को समझते हैं। थोड़ा सा भी झूठ संबंधों की नींव को हिला देता है। इसलिए झूठी बातों के आधार पर संबंधों का निमार्ण न करें। एक दूसरे के साथ बातचीत में उत्तेजित न हो, अपनी भाषा पर संयम रखें और मधुर भाषा का प्रयोग करें।
रिलेशनशिप में ईगो को कतई न लाएं। इससे आपके संबंधों में खटास पैदा हो सकती है। अगर आपकी प्रेमिका किसी बात पर नाराज़ हो भी गई तो सॉरी बोलने में देरी कतई न करें। अगर, आप ये सोचेंगे की पहले वो आपको सॉरी कहे तो इससे रिलेशनशिप में बेवजह का तनाव पैदा होगा और दूरियां बढ़ती जाएंगी। कपल्स में जिसे मौका मिले वो पहले अपने पार्टनर को मनाएं।
एक दूसरे की बातों पर भरोसा करें। संबंधों की डोर बहुत नाज़ुक होती है। इसे टूटने न दें। शब्द आपके हर भाव को व्यक्त नहीं करते इसलिए आपकी समझ जितनी अच्छी होगी, आप अपने पार्टनर के हाव-भाव से ही उसकी दिल की बात समझ जाएंगे।