फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Independence Day will be celebrated on a grand scale in the district.

जिले में भव्य रूप से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस

Amar Ujala Bureau Updated Fri, 14 Aug 2026 04:46 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह शनिवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की थीम के साथ झज्जर, बहादुरगढ़, बेरी और बादली में भव्य रूप से मनाया जाएगा। समारोहों को देशभक्ति और सांस्कृतिक रंग देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज वर्कशॉप में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में हरियाणा की स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री कुमारी आरती सिंह राव मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगी। बहादुरगढ़ में विधायक राजेश जून, बेरी में हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के चेयरमैन रामकिशन शर्मा और बादली में हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता डांगी ध्वजारोहण करेंगी।
विज्ञापन

डीसी ने जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शहीदों के बलिदान को याद करने और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed