फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Differently-abled athletes to play in the World Cup, transcending physical limitations.

Gurugram News: शारीरिक सीमाओं को लांघकर विश्वकप खेलेंगे दिव्यांग खिलाड़ी

Fri, 14 Aug 2026 04:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 04:46 PM IST
विज्ञापन
Differently-abled athletes to play in the World Cup, transcending physical limitations.
20 से 24 अगस्त तक होने वाले पैरा हॉकी विश्वकप में हरियाणा के तीन खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। बौद्धिक दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए भारतीय हॉकी में नए युग की शुरुआत होने जा रही है।20 से 24 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले पैरा हॉकी विश्वकप के लिए दस सदस्यीय भारतीय टीम का चयन हुआ है। इनमें तीन खिलाड़ी हरियाणा से भी चुने गए हैं। इनमें जीवान टीम के कप्तान और डिफेंडर, साक्षी डिफेंडर और तमन्ना मिडफील्डर की भूमिका निभाएंगी।
इनके अलावा दिल्ली के इशान प्रताप सिंह, पंजाब की अमनदीप कौर, राजस्थान की अनामिका कंवर, आंध्र प्रदेश के जगनमोहन सियती, गुजरात की तस्लीन, केरल के सूरज बाबू और हिमाचल प्रदेश की ममता भी टीम का हिस्सा हैं।
विज्ञापन

यह टीम 15 देशों की टीमों से मुकाबला करेगी। प्रतियोगिता 6-ए-साइड, मिश्रित-लिंग और 10 सदस्यीय टीम प्रारूप में खेली जाएगी। टीमों को आठ-आठ के दो पूल में बांटा गया है। 20 से 23 अगस्त तक पूल चरण में मुकाबले होंगे, जबकि 24 अगस्त को फाइनल और अन्य स्थानों के लिए क्लासिफिकेशन मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल भारतीय टीम फरीदाबाद में अंतिम प्रशिक्षण शिविर पूरा कर रही है और 18 अगस्त को नीदरलैंड के लिए रवाना होगी। इससे पहले 17 अगस्त को फरीदाबाद के द श्रीराम मिलेनियम स्कूल, सेक्टर-81 में विदाई समारोह आयोजित किया जाएगा।
इन खिलाड़ियों को हॉकी के अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में गुरुग्राम की भूमिका अहम है। इस ऐतिहासिक सफर की नींव यहां स्थित नेहरू स्टेडियम में रखी गई थी, जहां 29 अक्टूबर 2025 को लेवल-1 कोच प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था। इसके बाद खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को लगातार प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के जरिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया गया।


इसके बाद 21 से 24 मई 2026 तक गुरुग्राम में कई प्रशिक्षकों के लिए उन्नत लेवल-2 प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस तरह राष्ट्रीय टीम के विश्व कप तक पहुंचने की तैयारियों में गुरुग्राम दो महत्वपूर्ण चरणों का केंद्र रहा है। 22 से 26 फरवरी 2026 तक फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्टेडियम में भी बौद्धिक दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए देश की पहली राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप आयोजित की गई। स्पेशल ओलंपिक्स भारत के हरियाणा स्टेट चैप्टर की देखरेख में तैयार इस पूरे रोडमैप में गुरुग्राम की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed