{"_id":"6a7ef03161a6b5604d020772","slug":"state-level-school-boxing-competition-starts-on-the-18th-52-players-from-the-district-will-participate-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-97783-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: राज्य स्तरीय स्कूली बॉक्सिंग प्रतियोगिता 18 से, जिले के 52 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: राज्य स्तरीय स्कूली बॉक्सिंग प्रतियोगिता 18 से, जिले के 52 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग में खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राज्य स्तरीय स्कूली बॉक्सिंग प्रतियोगिता 18 अगस्त से भिवानी में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में जिले के निजी और सरकारी स्कूलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जिले से अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में कुल 52 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले के बॉक्सिंग प्रशिक्षक विजय गौर का भी चयन किया गया है। वह प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे। गौर ने कहा कि जिले के खिलाड़ियों ने जिला स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मुकाबला अधिक कड़ा होगा, लेकिन खिलाड़ियों की तैयारी अच्छी है। प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से लगभग 1100 खिलाड़ी भाग लेंगे। हमारा प्रयास रहेगा कि जिले के खिलाड़ी अधिक से अधिक पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करें।