{"_id":"6a7eee265c10d21b47080104","slug":"dilapidated-school-buildings-to-be-demolished-focus-to-remain-on-digital-facilities-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-97794-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जर्जर स्कूल भवन होंगे ध्वस्त, डिजिटल सुविधाओं पर रहेगा फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जर्जर स्कूल भवन होंगे ध्वस्त, डिजिटल सुविधाओं पर रहेगा फोकस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को सुरक्षित और बेहतर माहौल देने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से कई स्तरों पर काम किया जा रहा है। स्कूलों के जर्जर और असुरक्षित भवनों को चिह्नित कर उन्हें हटाने की प्रक्रिया जारी है। विभाग का लक्ष्य है कि ऐसे भवनों को इसी शैक्षणिक सत्र में ध्वस्त किया जाए। साथ ही स्कूलों में डिजिटल सुविधाओं का विस्तार, सुरक्षित वाहन व्यवस्था और खाली पड़े पदों को भरने पर भी जोर दिया जाएगा।
जिला शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या, उपलब्ध सुविधाओं और भवनों की स्थिति की समीक्षा की जा रही है। जिला परियोजना संयोजक सुदेश कुमार राघव ने बताया कि जिन भवनों को इस्तेमाल के लिए असुरक्षित माना गया है, उन्हें हटाकर विद्यार्थियों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। जर्जर भवनों की जानकारी स्कूलों से मांगी जा रही है और जल्द ही इन्हें तोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
डिजिटल तरीके से पढ़ाई को मिलेगा बढ़ावा
सरकारी स्कूलों में पढ़ाई को आधुनिक बनाने के लिए डिजिटल सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। कक्षाओं में तकनीक के बेहतर इस्तेमाल के साथ विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से पढ़ाई के नए संसाधन उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा। इससे शिक्षकों को भी पढ़ाने में मदद मिलेगी और विद्यार्थियों को विषयों को आसानी से समझने का मौका मिलेगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जरूरत वाले क्षेत्रों में खुलेंगे नए स्कूल
जिन क्षेत्रों में स्कूल नहीं हैं या विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अधिक दूरी तय करनी पड़ती है, वहां नए स्कूल खोलने की योजना भी तैयार की जाएगी। इसके लिए ऐसे क्षेत्रों को चिह्नित किया जाएगा, जहां विद्यार्थियों की संख्या और स्कूल की जरूरत अधिक है। सुविधाओं और छात्र संख्या के आधार पर नए स्कूल खोलने के प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। साथ ही विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित वाहन व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।