{"_id":"6a7ee69847452f6b230cc69b","slug":"two-people-including-an-elderly-person-killed-in-two-road-accidents-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-97793-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दो सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दो सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में अलग-अलग सड़क हादसों में एक बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों के बेटों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कौशांबी के बिंदाव गांव निवासी राजकुमार ने सेक्टर-14 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता गणेश बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे जूस की रेहड़ी लेकर दौलताबाद फ्लाईओवर की तरफ पैदल जा रहे थे। इसी दौरान राजेंद्र पार्क की तरफ से आ रहे ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी। नागरिक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वहीं, पालम विहार निवासी सनी देओल ने पालम विहार थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार सुबह करीब सात बजे उनके पिता छबीले नर्सरी के बाहर साफ-सफाई कर रहे थे। इस दौरान बिजवासन की तरफ से तेज रफ्तार गाड़ी ने उनके पिता को टक्कर मार दी। चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग गया। घायल अवस्था में उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।