सब्सक्राइब करें

Happy Family Day 2022: परिवार के किसी सदस्य से हमेशा होती है लड़ाई, तो फैमिली डे पर सुलह के लिए अपनाएं ये तरीके

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 15 May 2022 11:21 AM IST
विज्ञापन
Happy Family Day 2022 How to Solve Family Problems Know Easy Tips and Tricks In Hindi
हैप्पी फैमिली डे - फोटो : istock

Happy Family Day 2022: परिवार समाज की वह छोटी इकाई है, जो व्यक्ति को एक सुरक्षित और प्यारा माहौल देता है। परिवार व्यक्ति और समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। परिवार में कई सदस्य होते हैं, सभी की अपनी अपनी पसंद -नापसंद, अलग अलग विचार और रहन-सहन का तरीका होता है। लेकिन ये सभी अपने अलग व्यक्तित्व के बाद भी एक दूसरे के साथ लगाव से रहते हैं। हालांकि कई बार अलग व्यक्तित्व होने के कारण परिवार के सदस्यों में किसी न किसी बात पर अनबन हो जाती है। कभी पति-पत्नी तो कभी भाई-बहनों के बीच लड़ाई झगड़े होना आम बात है। बच्चे बड़े होने लगते हैं तो माता-पिता के सामने अड़ियल रवैया अपनाने लगते हैं। कई बार यह लड़ाई-झगड़े इतने बढ़ जाते हैं कि परिवार में क्लेश होने लगता है। परिवार में प्यार और शांति खत्म होने लगती है और सदस्य एक दूसरे से अलग होना चाहते हैं। तलाक, माता-पिता का घर छोड़कर अलग रहने वाले बच्चे, घर से भागने वाले बच्चे, ये सब अनबन को सही समय पर खत्म न करने का नतीजा होता है। ऐसे में अगर आपके परिवार में भी किसी सदस्य से आए दिन झगड़े होते हैं, तो रिश्ते सुधारने और परिवार में प्यार व सुख-शांति बनाए रखने के लिए अपनाएं ये तरीके।

Trending Videos
Happy Family Day 2022 How to Solve Family Problems Know Easy Tips and Tricks In Hindi
family new - फोटो : istock

एक दूसरे को समय दें

अक्सर परिवार में लड़ाई-झगड़ों के वजह एक दूसरे को समय न दे पाना होता है। पति-पत्नी जब एक दूसरे के लिए वक्त नहीं निकालते तो उनके रिश्ते में तनाव बढ़ जाता है। ऐसा ही माता-पिता और बच्चों के रिश्ते में भी होता है। आप बच्चे के बिगड़े स्वभाव, उसके गुस्से की वजह को समझ नहीं पाते और बहस व झगड़ों तक बात चली जाती है। अगर घर के बच्चे यानी भाई-बहन के बीच लड़ाई ज्यादा होती है, तो अक्सर माता-पिता उन्हें एक दूसरे से दूर रहने और इग्नोर करने की सलाह देते हैं। ये न करके ऐसा माहौल बनाएं ताकि वह दोनों एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। भाई-बहनों को एक दूसरे के साथ वक्त बिताने दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Family Day 2022 How to Solve Family Problems Know Easy Tips and Tricks In Hindi
हैप्पी फैमिली डे - फोटो : istock

समस्या जान कर हल करें

लड़ाई झगड़े की कोई न कोई वजह होती है। परिवार के सदस्यों में प्यार होता है। ऐसे में अगर परिवार का कोई सदस्य बात बात पर बहस करता है या झगड़े करता रहता है तो उसकी कोई न कोई वजह हो सकती है। या तो वह किसी वजह से तनाव में होता है, या उसे कोई बात पसंद नहीं आ रही होती। ऐसे में उनके इस बर्ताव के बारे में समझें। उनसे बात करें और किस बात पर वह नाराज हैं, उसे जान कर समस्या हल करें।

Happy Family Day 2022 How to Solve Family Problems Know Easy Tips and Tricks In Hindi
हैप्पी फैमिली डे - फोटो : istock

महीने में एक बार डिनर या मूवी पर जाएं

परिवार के सदस्यों के साथ महीने में एक बार साथ मूवी देखने या डिनर पर जाने का प्लान बनाएं। इससे परिवार के सदस्यों को अपने व्यस्त शेड्यूल से एक दूसरे के साथ समय बिताने को मिलेगा और उनके बीच प्यार और उत्साह बना रहेगा।

विज्ञापन
Happy Family Day 2022 How to Solve Family Problems Know Easy Tips and Tricks In Hindi
हैप्पी फैमिली डे - फोटो : istock

फैमिली ट्रिप करें प्लान

कई बार परिवार में अनबन को दूर करने के लिए कोई ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इससे एक दूसरे के साथ समय बिताने का तो समय मिलेगा ही, रिलैक्स भी महसूस करेंगे। जिन सदस्यों की आपस में नहीं बनती, वह भी मिलकर साथ छुट्टियों का लुत्फ उठा सकते हैं और एक साथ मस्ती कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed