सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Celebrating victory in three states, BJP workers in Ajmer celebrated by bursting fireworks and distributing

Ajmer: तीन राज्यों में जीत का जश्न, अजमेर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ झालमुड़ी खिलाकर मनाई खुशी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Mon, 04 May 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में जीत के बाद अजमेर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी भवन चौराहे पर आतिशबाजी, नृत्य और झालमुड़ी के साथ जश्न मनाया। नेताओं ने इसे मोदी नेतृत्व और जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के विश्वास की जीत बताया।

Celebrating victory in three states, BJP workers in Ajmer celebrated by bursting fireworks and distributing
अजमेर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी (पांडिचेरी) सहित कई राज्यों के चुनाव परिणामों के बाद देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में अजमेर शहर भी जश्न के रंग में सराबोर नजर आया, जहां कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जीत की खुशी पूरे जोश और उमंग के साथ मनाई।

अजमेर के गांधी भवन चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और जमकर आतिशबाजी की। जैसे ही जीत की खबरें सामने आईं, पूरे क्षेत्र में पटाखों की गूंज सुनाई देने लगी। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता झूम उठे और देशभक्ति गीतों पर जमकर नृत्य किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दीं और खुशी का इजहार किया। इस जश्न की खास बात यह रही कि कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की प्रसिद्ध स्नैक ‘झालमुड़ी’ खिलाकर भी जीत की खुशी साझा की। इससे जश्न में एक सांस्कृतिक रंग देखने को मिला और उपस्थित लोगों में खासा उत्साह नजर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन और सरकार बनने पर खुशी जताई। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की मजबूत नीतियों पर जनता के भरोसे की जीत बताया। इस दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “मोदी है तो मुमकिन है” जैसे नारों से गांधी भवन चौराहा गूंज उठा। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह जीत केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि देश के विकास, सुशासन, पारदर्शिता और राष्ट्रहित की नीतियों की जीत है। उन्होंने कहा कि पार्टी आगे भी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी और देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।


पढ़ें: उदयपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराया गया; ईमेल से मचा हड़कंप

जश्न के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के सदस्य मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, जोश और एकजुटता स्पष्ट रूप से देखने को मिली। भाजपा शहर अध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा, “तीन राज्यों में मिली यह जीत पार्टी की विचारधारा, कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता के विश्वास का परिणाम है। अजमेर में कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का प्रमाण है कि जनता विकास और सुशासन की राजनीति को स्वीकार कर रही है।”

मंडल अध्यक्ष रचित कच्छावा ने कहा कि यह दिन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और खुशी का दिन है। यह जीत युवाओं के विश्वास की भी जीत है, जो प्रधानमंत्री के विजन के साथ खड़े हैं। हम पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। महिला कार्यकर्ता भाविका गंगवानी ने कहा, “यह जीत महिलाओं, युवाओं और हर वर्ग के सशक्तिकरण की जीत है। सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचा है, जिसका परिणाम आज चुनावी जीत के रूप में सामने आया है। हमें गर्व है कि हम ऐसे संगठन का हिस्सा हैं, जो समाज के हर वर्ग के विकास के लिए समर्पित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed