{"_id":"69f45156d33140b37302282d","slug":"ink-incident-in-police-station-station-house-officer-and-three-policemen-on-line-duty-in-connection-with-throwing-ink-on-congress-leader-piyush-surana-ajmer-news-c-1-1-noi1334-4230434-2026-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ajmer: थाने के अंदर कांग्रेस नेता पर फेंकी स्याही, SP का बड़ा एक्शन; थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer: थाने के अंदर कांग्रेस नेता पर फेंकी स्याही, SP का बड़ा एक्शन; थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Fri, 01 May 2026 04:27 PM IST
Link Copied
अजमेर के गंज थाने के अंदर कांग्रेस नेता पीयूष सुराणा पर स्याही फेंकने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है और सख्त कार्रवाई की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी हर्षवर्धन अगरवाला ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने गंज थाना प्रभारी महावीर सिंह समेत तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ को सौंपी गई है।
फेसबुक पोस्ट से शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता पीयूष सुराणा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस पोस्ट के बाद विवाद बढ़ गया। इसके बाद गंज थाना पुलिस ने सुराणा को पूछताछ के लिए थाने बुलाया।
थाने में पहुंचीं महिला कार्यकर्ता
इसी दौरान भाजपा महिला मोर्चा की शहर जिला अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव सहित अन्य महिला कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गईं। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में ही महिला कार्यकर्ताओं ने सुराणा पर स्याही फेंक दी। थाने के अंदर हुई इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी में ऐसी घटना होना बड़ी लापरवाही है।
दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने देर रात दोनों पक्षों की ओर से मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
प्राथमिक जांच के आधार पर एसपी ने गंज थाना प्रभारी महावीर सिंह, हेड कॉन्स्टेबल मुकेश और कॉन्स्टेबल उदय को लाइन हाजिर करने के आदेश दिए हैं। फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है, जिसकी जिम्मेदारी एडिशनल एसपी सिटी को दी गई है। वहीं मुकदमों की जांच दरगाह थाना प्रभारी को सौंपी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।