{"_id":"69ed8138206d38db9d0dc54f","slug":"short-circuit-sparks-fire-at-ajmer-dargah-quick-response-prevents-major-accident-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अजमेर दरगाह में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अजमेर दरगाह में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 08:37 AM IST
विज्ञापन
सार
Rajasthan News: अजमेर दरगाह के गेट नंबर 4 पर शनिवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्थानीय लोगों और दरगाह कमेटी की त्वरित कार्रवाई से आग पर जल्द काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।
अजमेर शरीफ दरगाह के गेट नंबर 4 पर शनिवार रात अचानक आग भड़क गई
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध अजमेर शरीफ दरगाह के गेट नंबर 4 पर शनिवार रात अचानक आग लगने से कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों की सूझबूझ और त्वरित प्रयासों से आग को समय रहते काबू में कर लिया गया, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना से बचाव हो गया।
जानकारी के अनुसार, दरगाह परिसर की छत पर ट्रांसफार्मर के लिए बिछाई गई बिजली की केबल में रात करीब 10:30 बजे अचानक चिंगारियां उठने लगीं। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और दूर से दिखाई देने लगीं, जिससे वहां मौजूद जायरीन और स्थानीय लोगों में घबराहट फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाल ही में हुई बारिश के कारण वायरिंग में नमी आ गई थी। इसी वजह से शॉर्ट सर्किट हुआ और तेज आवाज के साथ तारों में आग लग गई। कुछ ही मिनटों में स्थिति गंभीर होती दिखी, लेकिन समय रहते लोगों ने सक्रियता दिखाई।
अंजुमन कमेटी के पदाधिकारियों, स्थानीय व्यापारियों और खादिमों ने तुरंत फायर सेफ्टी सिलेंडर और रेत-बजरी का उपयोग कर आग को फैलने से रोक दिया। करीब कुछ ही समय में आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- कहीं बारिश का अलर्ट, कहीं हीटवेव का कहर; जानिए अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
घटना की सूचना मिलते ही बिजली आपूर्ति से जुड़ी कंपनी टाटा पॉवर के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर बिजली व्यवस्था की जांच की और आवश्यक मरम्मत कार्य शुरू किया। आग पर काबू पाने के बाद इलाके में स्थिति सामान्य हो गई और सभी ने राहत की सांस ली।