सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ahead of the NEET exam case of paper selling in Ajmer surfaced with demand for 30,000 rupees

NEET परीक्षा : अजमेर में पेपर बेचने का दावा! वीडियो कॉल पर दिखाया कथित प्रश्न पत्र, 30000 रुपये भी मांगे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sat, 20 Jun 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
सार

NEET परीक्षा से ठीक पहले राजस्थान के अजमेर में कथित पेपर बेचने का मामला सामने आया है। एक छात्रा को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने का दावा किया और वीडियो कॉल पर कथित पेपर दिखाकर 30 हजार रुपये की मांग की। मामले की शिकायत के बाद पुलिस मोबाइल नंबर, QR कोड और वीडियो कॉल की जांच कर रही है।
 

Ahead of the NEET exam case of paper selling in Ajmer surfaced with demand for 30,000 rupees
NEET परीक्षा से पहले अजमेर में पेपर बेचने का दावा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा से ठीक पहले अजमेर में पेपर बेचने के नाम पर छात्रों को झांसे में लेने का मामला सामने आया है। डीएवी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष एवं एबीवीपी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण सिंह ठाकुर ने इस संबंध में पुलिस प्रशासन को मौखिक शिकायत दी है।




छात्रा को आया संदिग्ध कॉल, वीडियो कॉल पर दिखाया कथित प्रश्न पत्र
जानकारी के अनुसार, डीएवी कॉलेज की एक छात्रा के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने दावा किया कि उसके पास NEET परीक्षा का प्रश्न पत्र उपलब्ध है और वह परीक्षा से पहले इसे उपलब्ध करा सकता है। छात्रा ने जब इसकी पुष्टि के लिए प्रमाण मांगा तो आरोपी ने वीडियो कॉल के माध्यम से कथित प्रश्न पत्र दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 हजार रुपये मांगे, QR कोड भी भेजा
मामले की जानकारी मिलने के बाद कृष्ण सिंह ठाकुर ने स्वयं संबंधित नंबर पर संपर्क किया। आरोप है कि कॉल करने वाले व्यक्ति ने कथित रूप से पूरा प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने के बदले 30 हजार रुपये की मांग की। रकम लेने के लिए उसने QR कोड भी भेजा। आरोपी केवल वीडियो कॉल के जरिए बातचीत कर रहा था और अपनी पहचान छिपाने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच, साइबर ठगी के एंगल पर भी नजर
मामले की गंभीरता को देखते हुए कृष्ण सिंह ठाकुर ने एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ को शिकायत दी। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच में संबंधित मोबाइल नंबर, QR कोड और वीडियो कॉल में दिखाए गए कथित प्रश्न पत्र की सत्यता की पड़ताल की जा रही है।

पेपर लीक या साइबर ठगी? पुलिस खंगाल रही हर पहलू
एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि वीडियो कॉल के जरिए पेपर बेचने के दावे का मामला सामने आया है और इसकी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि यह किसी संगठित गिरोह की साजिश है या फिर प्रतियोगी परीक्षार्थियों को निशाना बनाकर की जा रही साइबर ठगी का मामला है।

यह भी पढ़ें: NEET परीक्षा से पहले सरकार का बड़ा भरोसा, गजेंद्र शेखावत बोले- गड़बड़ी नहीं होगी, पीएम मोदी खुद कर रहे निगरानी

छात्रों से अपील- ऐसे दावों से रहें सावधान
कृष्ण सिंह ठाकुर ने दावा किया कि शहर में कई छात्र ऐसे झांसों में आकर आर्थिक नुकसान उठा चुके हैं। उन्होंने NEET अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने या पेपर लीक जैसे किसी भी दावे पर भरोसा न करें। उन्होंने छात्रों से संदिग्ध कॉल, मैसेज या ऑफर मिलने पर तुरंत पुलिस और साइबर सेल को जानकारी देने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed