सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   A man set fire to two cars parked in the colony incident captured on CCTV

किशनगढ़ में आधी रात सिरफिर ने मचाया तांडव; कॉलोनी में खड़ी दो कारों को लगाई आग, CCTV में कैद हुई वारदात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sat, 20 Jun 2026 04:57 PM IST
A man set fire to two cars parked in the colony incident captured on CCTV
अजमेर जिले के किशनगढ़ के रेलवे स्टेशन क्षेत्र स्थित विद्यासागर कॉलोनी में देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक अज्ञात युवक ने कॉलोनी में खड़ी दो कारों को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते दोनों वाहनों से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

घर के बाहर खड़ी थीं दोनों कारें
जानकारी के अनुसार, कॉलोनी में किराए पर रहने वाले संदीप कुमार की दो कारें घर के बाहर खड़ी थीं। देर रात एक युवक वहां पहुंचा और दोनों वाहनों को निशाना बनाते हुए उनमें आग लगा दी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में दोनों कारें उसकी चपेट में आ गईं।

दमकल और पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से आसपास के मकानों और अन्य वाहनों को नुकसान होने से बचा लिया गया।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
इस सनसनीखेज घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में एक संदिग्ध युवक वाहनों के पास पहुंचकर आग लगाता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
गांधीनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: नौकरी बचाने की एवज में मांग रही थीं 35 हजार की रिश्वत, एसीबी ने तीन कर्मियों को 10 हजार लेते दबोचा
घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में भारी नाराजगी है। स्थानीय निवासियों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके में इस तरह की घटना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

राजघाट पर राप्ती नदी की सफाई, नगर निगम की टीम ने घाट किनारे की साफ-सफाई

20 Jun 2026

Kullu: स्कूली बच्चों ने आपदा में सुरक्षित रहने का तरीका सीखा

20 Jun 2026

छत्तीसगढ़: राजनांदगांव में शिवनाथ नदी में दिखा मगरमच्छ, नदी किनारे बसे गांवों में भय का माहौल

20 Jun 2026

Bihar News: Akash Yadav पर Tej Pratap Yadav का बड़ा पलटवार! Lawrence Bishnoi के नाम पर साजिश का आरोप

20 Jun 2026

Video: अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम में बच्चों ने कराया रजिस्ट्रेशन

20 Jun 2026
विज्ञापन

जोधपुर में आधी रात दनादन फायरिंग: भागते हुए बदमाशों ने पीछे से दागीं गोलियां; दो गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

20 Jun 2026

उन्नाव: लखनऊ-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े डंपर में घुसा तेज रफ्तार डंपर, चालक की मौत और दो घायल

20 Jun 2026
विज्ञापन

तेज रफ्तार बाइक बनी काल: ठेले से भिड़ंत में निगम कर्मी की गई जान, वीडियो में कैद हुआ हादसा

20 Jun 2026

फिरोजपुर में महिला के चेहरे पर रंग फेंक कर कानों से सोने की बालियां चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार

कानपुर में प्रेमपुर रेलवे स्टेशन के पास मिला 55 वर्षीय वृद्धा का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया

20 Jun 2026

Meerut: सीसीएसयू के योग शिविर में स्वामी करमवीर जी महाराज ने कराया योगाभ्यास

20 Jun 2026

महिला उद्यमियों ने युवाओं को दिए टिप्स, कम लागत में डिजिटल से शुरू करो बिजनेस

20 Jun 2026

उरई में 40 किलोमीटर का महाजाम, पांच घंटे से सड़क पर फंसे हजारों वाहन

20 Jun 2026

Video: वन विभाग ऊना की बड़ी कार्रवाई: रात भर चले सर्च ऑपरेशन में अवैध वन उपज से लदे 10 वाहन जब्त

20 Jun 2026

लोहारू में चार सार्वजनिक शौचालयों का होगा निर्माण, नगरपालिका प्रधान ने किया शुभारंभ

20 Jun 2026

टोहाना में कच्चा आढ़ती एसोसिएशन चुनाव, रोशन लाल सैनी 6 वोट से बने प्रधान

20 Jun 2026

कृृष्ण बेदी ने कहा: कांग्रेस नेता युवाओं को जैन-जी, नेपाल व अफगानिस्तान का उदाहरण देकर बरगलाने का करते है कार्य

20 Jun 2026

अनशनकारी बोले हमें कुछ हुआ तो विधायक, एसपी व डीसी होंगे जिम्मेदार

20 Jun 2026

जठलाना में रिटायर्ड एसई की हत्या, सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट; लूटपाट के एंगल से भी जांच

20 Jun 2026

कैंसर पीड़ित युवक के साथ लाडवा थाने में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो एएसआई और होमगार्ड पर आरोप

20 Jun 2026

कैंसर पीड़ित युवक के साथ लाडवा थाने में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

20 Jun 2026

अवैध प्लास्टिक दाना फैक्ट्री पर छापा, 25 हजार रुपये का चालान

इस बार समय से पहले पहुंच कर दर्ज करवाई उपस्थिति

20 Jun 2026

कश्मीर घूमने गए प्रॉपर्टी डीलर के घर से लाखों के आभूषण व सामान चोरी

20 Jun 2026

योगाभ्यास की हुई फाइनल रिहर्सल, 21 को मंत्री श्रुति चौधरी करेंगी शिरकत

कांग्रेसियाें ने मनाया पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन

20 Jun 2026

जगन्नाथ यात्रा में महिलाओं के कानों से बाले तोड़ने का मामला, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

20 Jun 2026

जैन धर्म के पावन पर्व श्रुत पंचमी पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

20 Jun 2026

Video: सीतापुर में एक दुपट्टे से प्रेमी-प्रेमिका ने लगाई फांसी

20 Jun 2026

Video: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बोले- योग को जन-जन तक पहुंचाने का श्रेय प्रधानमंत्री को

20 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed