सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   NEET re-exam in Ajmer amid tight security Collector and SP visit centres

कड़ी सुरक्षा के बीच अजमेर में नीट री-एग्जाम, अभ्यर्थियों को पेपर लीक न होने की उम्मीद, कलेक्टर ने किया दौरा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sun, 21 Jun 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
सार

अजमेर में रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच NEET री-एग्जाम आयोजित किया गया। जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर 6231 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क रहे। 

NEET re-exam in Ajmer amid tight security Collector and SP visit centres
कड़ी सुरक्षा के बीच अजमेर में NEET री-एग्जाम
विज्ञापन

विस्तार

अजमेर में रविवार को नीट री-एग्जाम के लिए जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रवेश दिया गया। परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हो रही इस परीक्षा में 6231 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11 बजे से ही अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों की भीड़ देखने को मिली।


सघन जांच के बाद मिला प्रवेश
परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले प्रत्येक अभ्यर्थी की गहन जांच की गई। सुरक्षा कर्मियों द्वारा पहचान पत्र, प्रवेश पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा केंद्र में न ले जाई जा सके, इसके लिए विशेष सतर्कता बरती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रों पर तैनात रहा पुलिस बल
सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। अजमेर जिला कलेक्टर लोकबंधु और कार्यवाहक एसपी ऊषा यादव सहित अन्य अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


पेपर लीक प्रकरण के बाद बढ़ाई गई चौकसी
पिछले समय में सामने आए पेपर लीक प्रकरण को देखते हुए इस बार सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया गया है। परीक्षा केंद्रों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों ने परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अनियमितता रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं।

अभ्यर्थियों पर रहा मानसिक दबाव
परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने बताया कि री-एग्जाम के कारण उन्हें अतिरिक्त मानसिक दबाव और तनाव का सामना करना पड़ा। कई विद्यार्थियों ने कहा कि पहली परीक्षा के बाद वे परिणाम का इंतजार कर रहे थे, लेकिन दोबारा परीक्षा की घोषणा होने से उन्हें फिर से तैयारी करनी पड़ी।

निष्पक्ष परीक्षा की जताई उम्मीद
अभ्यर्थियों ने कहा कि वे परीक्षा को लेकर सकारात्मक हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष होगी। उनका कहना है कि मेहनत करने वाले छात्रों को उनका उचित परिणाम मिलना चाहिए और पेपर लीक जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए।

अभिभावकों ने की सुरक्षा व्यवस्था की सराहना
परीक्षा केंद्रों के बाहर मौजूद अभिभावकों ने भी सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष जताया। उनका कहना है कि पिछली घटनाओं के बाद इस बार प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं, जिससे परीक्षा की विश्वसनीयता बनी रहेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होगी और छात्रों के भविष्य के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होगा।

प्रशासन की लगातार निगरानी
प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। पूरे आयोजन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना न रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed