सब्सक्राइब करें

International Family Day: कब है विश्व परिवार दिवस? जानें इतिहास, वजह और इस साल की थीम

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 15 May 2022 10:26 AM IST
विज्ञापन
When is International Family Day Know Theme Reason and Importance of Celebration News in Hindi
विश्व परिवार दिवस 2022 - फोटो : self

International Family Day: दुनिया के हर देश में परिवार होता है, जिसमें माता-पिता, पति-पत्नी, बच्चे और कई रिश्ते जुड़े होते हैं। हर शख्स के लिए परिवार अहम भूमिका निभाता है। अमीर हो या गरीब, अपराधी हो या कोई अधिकारी परिवार तो हर किसी के जीवन का एक जरूरी हिस्सा है। परिवार की इसी भूमिका को सेलिब्रेट करने के लिए हर साल 15 मई को विश्व परिवार दिवस मनाया जाता है। सशक्त देश के निर्माण में परिवार एक अभूतपूर्व संस्था है, जो व्यक्ति के विकास के साथ ही समाज के विकास में योगदान देता है। भारत जैसे देश में रिश्ते-परिवार को बहुत ही सम्मान दिया जाता है। ऐसे में लोग अपने परिवार के साथ यह दिन यादगार तरीके से मनाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि विश्व परिवार दिवस मनाने की शुरुआत कब और क्यों हुई? सबसे पहले परिवार दिवस किसने मनाया था। जानिए परिवार दिवस का इतिहास और महत्व।

Trending Videos
When is International Family Day Know Theme Reason and Importance of Celebration News in Hindi
विश्व परिवार दिवस 2022 - फोटो : istock

विश्व परिवार दिवस कब होता है?

हर साल 15 मई को परिवार दिवस मनाया जाता है। परिवार की उपयोगिता को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस दिन को विश्व स्तर पर मनाने का फैसला लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
When is International Family Day Know Theme Reason and Importance of Celebration News in Hindi
अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस 2022 - फोटो : twitter

कब से हुई परिवार दिवस मनाने की शुरुआत ?

पहली बार विश्व परिवार दिवस 1994 में मनाया गया था। हालांकि इस दिन की नींव 1989 में ही रख दी गई थी। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने जीवन में परिवार के महत्व को बताने के उद्देश्य से 9 दिसंबर 1989 के 44/82 के प्रस्ताव में हर साल अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस मनाने की घोषणा की थी। बाद में साल 1993 में यूएन जनरल असेंबली ने एक संकल्प में परिवार दिवस के लिए 15 मई की तारीख तय कर दी। इसके बाद से हर साल 15 मई को विश्व परिवार दिवस मनाया जाने लगा।

When is International Family Day Know Theme Reason and Importance of Celebration News in Hindi
अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस 2022 - फोटो : Pixabay

परिवार दिवस मनाने की वजह

विश्व परिवार दिवस को मनाने की शुरुआत करने के पीछे की वजह दुनियाभर के लोगों को परिवार से जोड़े रखना और परिवार से जुड़े मुद्दों पर समाज में जागरूकता फैलाना था। हर साल इस दिन को मनाकर युवाओं को परिवार की अहमियत के बारे में बताया जाता है।

विज्ञापन
When is International Family Day Know Theme Reason and Importance of Celebration News in Hindi
विश्व परिवार दिवस 2022 - फोटो : istock

विश्व परिवार दिवस का महत्व

परिवार अलग अलग विचार, पसंद के लोगों को एकजुट करता है। लोगों के आपसी मतभेदों को भुलाकर प्रेम से रहने के लिए प्रेरित करता है और भावनात्नक तौर पर परिवार एकदूसरे का सहारा देने व अकेलेपन को दूर करने का काम परिवार ही करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed