फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कॉलेज में प्यार और बस में इजहार, कुछ ऐसी थी शीला दीक्षित की लव स्टोरी

Sat, 20 Jul 2019 05:33 PM IST
मोना नारंग बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: मोना नारंग Updated Sat, 20 Jul 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
How Sheila Dikshit fell in love with Vinod Dikshit in her college days
sheila dikshit - फोटो : twitter

तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित का शनिवार को 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थीं। शनिवार की सुबह उन्हें ओखला के एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। राजनीतिक जीवन में शीर्ष पर रहीं और कांग्रेस की पिछली पीढ़ी में एक कुशल प्रशासक, नेता और संगठनकर्ता के रूप में लोकप्रिय रहीं शीला दीक्षित की निजी जिंदगी अलग रहीं। आइए अगली स्लाइड में जानते हैं शीला दीक्षित की लवस्टोरी के बारे में...

How Sheila Dikshit fell in love with Vinod Dikshit in her college days
sheila dikshit - फोटो : अमर उजाला

ग्रेजुएशन के लिए शीला दीक्षित ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज में एडमिशन लिया था।प्राचीन इतिहास की पढ़ाई करने के दौरान उनकी मुलाकात विनोद दीक्षित से हुई जो उस समय कांग्रेस के बड़े नेता उमाशंकर दीक्षित के इकलौते बेटे थे।

How Sheila Dikshit fell in love with Vinod Dikshit in her college days
शीला दिक्षित

शीला ने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए एक बताया था कि, "हम इतिहास की 'एमए' क्लास में साथ-साथ थे। मुझे वो कुछ ज्यादा अच्छे नहीं लगे। मुझे लगा ये पता नहीं वो अपने-आप को क्या समझते हैं। थोड़ा अक्खड़पन था उनके स्वभाव में। एक बार हमारे कॉमन दोस्तों में आपस में ग़लतफ़हमी हो गई और उन्होंने मामले को सुलझाने के लिए हम-दूसरे के नज़दीक ज़रूर आ गए।''

विज्ञापन
विज्ञापन
How Sheila Dikshit fell in love with Vinod Dikshit in her college days
कार्यक्रम में शीला दीक्षित

बस में ऐसे किया था प्रपोज
विनोद अक्सर शीला के साथ बस पर बैठकर फ़िरोज़शाह रोड जाया करते थे, ताकि वो उनके साथ अधिक से अधिक समय बिता सकें। शीला ने बताया था, 'हम दोनों डीटीसी की 10 नंबर बस में बैठे हुए थे। अचानक चांदनी चौक के सामने विनोद ने मुझसे कहा, मैं अपनी मां से कहने जा रहा हूँ कि मुझे वो लड़की मिल गई है जिससे मुझे शादी करनी है। मैंने उनसे पूछा, क्या तुमने लड़की से इस बारे में बात की है? विनोद ने जवाब दिया, 'नहीं, लेकिन वो लड़की इस समय मेरी बग़ल में बैठी हुई है।'

विज्ञापन
How Sheila Dikshit fell in love with Vinod Dikshit in her college days
शीला दीक्षित, पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विनोद के शादी के लिए प्रपोज करने पर शीला अवाक् रह गई थीं। उन्होंने उस समय तो कुछ नहीं कहा, लेकिन घर आकर खुशी में ख़ूब नाची थीं। उन्होंने उस समय इस बारे में अपने मां-पिता को कुछ नहीं बताया, क्योंकि वो ज़रूर पूछते कि लड़का करता क्या है? विनोद तब पढ़ रहे थे ऐसे में उन्होंने चुप रहना ठीक समझा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed