फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hug Day 2019: क्या आप भी डर रहे हैं गर्लफ्रेंड को गले लगाने में, काम आएंगे ये टिप्स

Tue, 12 Feb 2019 11:38 AM IST
shubham लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Published by: shubham Updated Tue, 12 Feb 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
Hug Day 2019: know how to hug your girl friend or boyfriend
hug day - फोटो : social media

'हग डे' हर कपल्स के लिए बहुत यादगार होता है। लव कपल्स एक दूसरे को गले लगाकर प्यार का इजहार करते हैं। वैसे तो गले लगने का सबका अपना अलग अंदाज होता है, इसलिए आप चाहें तो अपने अंदाज में बिना किसी संकोच के अपने पार्टनर को गले लगाएं, ताकि आपकी फीलिंग्स को आपका पार्टनर खुद-ब-खुद समझ जाए। लेकिन अगर आपको किसी को गले लगाने से डर लग रहा है तो शुरुआत गुडबाय हग से करें। आप इस बहाने उन्हें गले लगाएंगे तो हो सकता है कि उन्हें बुरा ना लगे। लेकिन पहली बार किसी को भी गले लगाने से पहले कुछ बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। 

Hug Day 2019: know how to hug your girl friend or boyfriend
hug day - फोटो : social media

पार्टनर को हग करने से पहले ध्यान रखें कि अगर आप उन्हें पहली बार गले लगाने जा रहे हैं तो अपनी फीलिंग्स को काबू में रखें।
-ना तो बहुत ज्यादा टाइट गले लगाएं और ना ही बहुत हल्के से गले मिलें। बल्कि आपके पार्टनर को आपकी फीलिंग्स का अहसास हो, कुछ इस तरह हग करें।
-हग करते समय उतावले ना हों बल्कि अपने पार्टनर की आंखों में आंखें डालिए, एक प्यारी सी स्माइल कीजिए और हग कीजिए। फिर देखिए आपका पार्टनर आपको अपने कितने करीब महसूस करेगा।

Hug Day 2019: know how to hug your girl friend or boyfriend
hug day - फोटो : social media
-बहुत लंबे समय तक या अचानक गले लगकर ना हट जाएं बल्कि पार्टनर को प्यार से गले लगाते हुए कुछ रोमांटिक बातें कान में कहकर अलग हो।

-आप चाहे तो हग करते समय भी अपने पार्टनर से लगातार आई कॉन्टेक्ट कर सकते हैं, इससे आप दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा और जादू की झप्पी का असर भी दिखेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hug Day 2019: know how to hug your girl friend or boyfriend
hug day - फोटो : social media
क्या आप जानते हैं जहां लड़कियों को गले में हाथ डालकर गले लगना पसंद होता है वहीं लड़कों को कमर में हाथ डालकर गले लगना पसंद आता है। तो आप यदि अपनी गर्ल पार्टनर को गले लगा रहे हैं तो उनकी कमर में हाथ डालें और यदि आप अपने ब्वॉय पार्टनर को हग कर रहे हैं तो उनके गले में अपनी बाहें डालें। इससे आप दोनों ही एक-दूसरे को अपने करीब महसूस करेंगे।
विज्ञापन
Hug Day 2019: know how to hug your girl friend or boyfriend
Hug Day - फोटो : file photo

-अपने रूमानी अहसास को जगाने के लिए आप अपने पार्टनर को हल्के से गले लगाकर प्यार करें और उन्हें बिना कुछ कहें जादू कि झप्पी दें। फिर देखें आपके पार्टनर की आंखों में आपके लिए प्यार ही प्यार होगा। कई शोधों में भी इस बात का खुलासा हुआ है कि गले लगने से ना सिर्फ प्यार का अहसास होता है बल्कि अपनापन भी बढ़ता है और पॉजिटिव थॉट्स मन में आते हैं।

तो आज आप 'उन्हें' प्यार से हग करके ये एहसास कराएं कि आप उसे कितना प्यार करते हैं, आप उसके लिए कितना पैशनेट है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed