सब्सक्राइब करें

अब और सिंगल नहीं रहना चाहते हैं तो ना करें ये काम

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Sun, 28 Jul 2019 10:51 AM IST
विज्ञापन
if you do not want single then do not do these things

कुछ लोग हमेशा अपने अकेलेपन का दुख रोते रहते हैं। और अधिकांश लोगों को खुद के सिंगल होने के असली कारणों का पता नहीं होता है। हालांकि अगर कुछ बातों का ख्याल रखें तो आपका अकेलापन दूर हो सकता है। इसके लिए आपको बहुत कुछ करना नहीं है, बस जो चीज आप करते हैं उन्हें कम करना होगा। तो आइए जानते हैं आखिर किस तरह आप सिंगल से मिंगल हो सकते हैं।

Trending Videos
if you do not want single then do not do these things
- फोटो : Pixabay

अपनी इच्छाओं पर कम ध्यान दें
हम सभी की कुछ ना कुछ इच्छाएं होती हैं जो स्वभाविक है। यह जरूरी नहीं है कि हमारी हर बात सही हो। हमारी हर इच्छा हमारे लिए फायदेमंद हो, ऐसी कोई जरूरी भी नहीं है। सिर्फ अपने फायदे के बारे में सोचना एक नुकसान यह भी है कि हम इसकी अनंत सीमाओं में कहीं खो जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
if you do not want single then do not do these things
- फोटो : unsplash.com

सुनें तो केवल प्रतिक्रिया देने के लिए नहीं
कुछ लोगों की आदत होती है कि वह दूसरों की बातें इसलिए सुनते हैं ताकि जवाब दे सकें। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि जो शख्स आपको बात बता रहा हो वह आपसे सलाह मांग रहा हो। कभी-कभी लोग बस ऐसे ही अपनी बातें बताते हैं। उन पर केवल सुनने तक का ही ध्यान देना चाहिए। कई बार कुछ लोगों की इच्छा होती है कि वह अपनी दिल की सारी बात किसी से कहें और मन हल्का करें। उन्हें किसी सलाह की जरूरत नहीं होती है ना ही किसी निर्णय की। इसलिए अगर आप किसी के साथ समय बिताना चाहते हैं को उनके दिल की बात सुनिए।

if you do not want single then do not do these things

अपने बारे में नहीं दूसरों के बारे में भी सोचें
केवल अपने बारे में सोचना बंद करें। ऐसा बिल्कुल मत सोचिए कि दुनिया में आप ही सबसे महत्वपूर्ण हैं। अब आप दो हैं और दोनों की जिंदगी साझा है। जब आप किसी रिश्ते में होते हैं तो दूसरे की भावनाओं को अच्छी तरह समझते हैं। आप एक-दूसरे की दिल की गहराइयों से जुड़े होते हैं। आपको यह जानने और समझने की जरूरत होती है कि अब आपकी जिंदगी किसी दूसरे के साथ जुड़ी हुई है। 

विज्ञापन
if you do not want single then do not do these things

स्वार्थी होना छोड़ें
अधिकांश लोगों को लगता है कि रिलेशनशिप में होने के बावजूद भी खुद में किसी तरह की बदलाव की जरूरत नहीं है। वो रिश्ते में किसी तरह का समझौता करने को तैयार नहीं होते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा ही तो आपको अपने रिश्ते को लेकर अधिक विचारवान होने की जरूरत है। आपको अपने साथी की इच्छाओं को ज्यादा महत्व देना होगा।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed