फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंटरनेट पर नहीं जनाब, इन जगहों पर आपको मिलेगी 'सपनों की रानी'

Tue, 09 Jan 2018 05:56 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 09 Jan 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
in these places you can find your partner
partner
क्या आप भी हैं अपने दोस्तों की गैंग में एकमात्र 'सिंगल' हैं? क्या आप को भी है अपने पार्टनर की तालाश? आपको मालूम है कि जिसकी आपको तालाश है, हो सकता है वो आपके आस-पास ही हो। बस अपनी नजरें घुमाइयें और हो सकता है आपको आपकी पंसद की पार्टनर अपने मिल जाए। 


आगे की स्‍लाइड में जानें उन जगहों के बारे में जहां आपको आपके सपनों की रानी मिल सकती है।
 
in these places you can find your partner
bar night club
बार और नाइट क्लब
अपने मैच को ढूंढ़ने के लिए बार और नाइटक्लब प्रमुख स्थानों में से एक हैं। अगर आप आराम से लड़कियों के साथ घुल मिल जाते हैं तो आपको ऐसी जगह बिल्कुल परेशानी नहीं होगी और आप अपने आप से अपना मैच ढूंढ लेंगे। अगर आप अपनी मैच को ढूंढने के लिए बार जाते हैं तो इसमें सबसे अच्छी बात ये है कि आप बहुत तरह की लड़कियों से मिलेंगे। जिससे आप अपनी पसंद की लड़की पर हिट कर सकते हैं।
in these places you can find your partner
bridemaids
किसी शादी में हो सकती है मुलाकात

पार्टनर को ढूंढ़ने के लिए दूसरी सबसे सही जगह है शादी। भारत में शादी एक बड़े उत्सव की तरह से मनाई जाती है। कई बार आप कुछ शादियों में जाने का प्रयास भी नहीं करते, खासकर तब जब आप ज्यादा घुल-मिल नहीं पाते। आपको बता दें शादी एक ऐसी जगह है जहां आपको आपकी पसंद मिलने की संभावना ज्यादा होती हैं क्योंकि शादियों में बहुत दूर दूर से दूल्हा दुल्हन के दोस्त और परिवार वाले आते हैं। दोनो तरफ के लोगों में ताल-मेल तो होता ही है और इस कारण लड़कियों से बातचीत करना आसान हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
in these places you can find your partner
gym
जिम, फिटनेस क्लब

अपनी पंसद की लड़की को ढूंढ़ने के लिए जिम भी अच्छी जगहों में से एक है। जिम में सिर्फ अपनी बॉडी पर ही ध्यान ना दें बल्कि अपनी आंखें भी खुली रखें। वैसे इस बात का खास ध्यान दें अगर आपको जिम में कोई लड़की पसंद आई है तो पहल करने से पहले ध्यान रखें कि तरीका अच्छा होना चाहिए। सबसे पहले आपको उनसे दोस्ती करने की कोशिश करनी चाहिए। जिम में और उसके बाद भी उससे बातें करे जिससे आपको पता चल जाएगा कि आपको जिसकी तालाश है, ये वही है कि नहीं। 
 
विज्ञापन
in these places you can find your partner
music concerts
म्यूजिक कॉन्सर्ट 
लड़कियों से मिलने की 'फेल-प्रूफ' जगहों में म्यूजिक कॉन्सर्ट भी एक है। अगर आप दोनों की ही म्यूजिक में रुचि है तो यह आप दोनों के बीच बात शुरू करने का अच्छा मौका हो सकता है। इस बात का जरूर ध्यान रखें कि आप कॉन्सर्ट शुरू होने से पहले या बाद में ही बात करने की कोशिश करें क्योंकि शोर की वजह से आप सही से बात नहीं कर पाएंगे। कॉन्सर्ट के दौरान आप उन्हें अपने साथ डांस के लिए भी पूछ सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed