फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ministry of Home Affairs service medals for 1,369 personnel including three DGs on Independence Day

UP News: स्वतंत्रता दिवस पर तीन डीजी समेत 1369 को गृह मंत्रालय का सेवा पदक, 670 पुलिसकर्मियों को मिलेंगे मेडल

Fri, 14 Aug 2026 10:23 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 14 Aug 2026 10:23 PM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस पर सेवा रिकॉर्ड और उत्कृष्ट कार्य के लिए तीन डीजी समेत यूपी पुलिस के 1369 अधिकारियों-कर्मचारियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक से नवाजा जाएगा। इसके अतिरिक्त 670 पुलिसकर्मियों को पदक मिलेंगे। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Ministry of Home Affairs service medals for 1,369 personnel including three DGs on Independence Day
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : संवाद

विस्तार

15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश पुलिस के कुल 1369 अधिकारियों और कर्मचारियों को सेवा पदक दिए हैं। इनमें 707 लोगों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक और 662 लोगों को उत्कृष्ट सेवा पदक मिला है। यह पदक उनके सेवा रिकॉर्ड के आधार पर दिए गए हैं।

विज्ञापन


अति उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वालों में पुलिस आवास निगम के डीजी डॉ. कल्लूरी एसपी कुमार, होम गार्ड्स के डीजी ध्रुव कुमार ठाकुर और पीएसी के डीजी आलोक सिंह शामिल हैं। कई एसपी, डीएसपी, इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर और कांस्टेबल भी इसमें हैं।
विज्ञापन


उत्कृष्ट सेवा पदक में वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और जवान शामिल हैं। ये पदक पूरे प्रदेश की पुलिस इकाइयों के कर्मियों को उनके अच्छे काम के लिए दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

670 पुलिसकर्मियों को मिलेंगे पदक 

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यूपी पुलिस के 670 अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा, सराहनीय सेवा और प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने चयनित अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची जारी कर दी है। सेवा अभिलेख और शौर्य के आधार पर इनका चयन किया गया है।


बड़े अधिकारियों में अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं के पुलिस महानिदेशक अशोक मुथा जैन और प्रशासन विभाग के अपर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार को प्लेटिनम प्रशंसा चिन्ह दिया जाएगा। वहीं, प्रयागराज जोन के अपर पुलिस महानिदेशक ज्योति नारायण और एटीएस मुख्यालय के पुलिस महानिरीक्षक प्रेम कुमार गौतम को स्वर्ण प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा।


सम्मान पाने वालों में विभिन्न रैंक के अधिकारी, निरीक्षक, उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। ये अधिकारी-कर्मचारी लखनऊ, गाजियाबाद, वाराणसी, मेरठ, आगरा समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों और पुलिस इकाइयों में तैनात हैं। सभी को 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed