फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   motorcycle hit family sitting by roadside In Sitapur woman died and eight people were seriously injured

Sitapur News: सड़क किनारे बैठे परिवार को अनियंत्रित बाइक ने मारी टक्कर, महिला की मौत; आठ लोग गंभीर घायल

Fri, 14 Aug 2026 07:30 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 14 Aug 2026 07:30 PM IST
सार

सीतापुर में सड़क किनारे बैठे परिवार को अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि, आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
motorcycle hit family sitting by roadside In Sitapur woman died and eight people were seriously injured
अन्नू की फाइल फोटो, शोकाकुल परिवारीजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यूपी के सीतापुर में बृहस्पतिवार रात सड़क किनारे बैठे परिवार के लोगों को बेकाबू बाइक ने रौंद दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि, आठ लोग बुरी तरह से घायल हो गए। हादसा मानपुर इलाके में सीतापुर-बिसवां मार्ग पर कटरा गांव के पास हुआ।

विज्ञापन


कटरा मजरा गोवर्धनपुर निवासी ऊदन कंजड़ (गिहार) बिरादरी से हैं। उनका परिवार सड़क किनारे बनी सरकारी कॉलोनी में रहता है। गर्मी से राहत पाने के लिए रात में ऊदन अपने परिवार के साथ घर के सामने सड़क किनारे बैठे थे। इसी दौरान मछरेहटा के रामपुर मजरा पहाड़पुर निवासी इरफान, इसरार और अहमद एक बाइक से सीतापुर की ओर जा रहे थे। कटरा के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बैठे लोगों पर चढ़ गई। 

विज्ञापन

हादसे में ये लोग घायल

हादसे में ऊदन की पत्नी अन्नू (36), अंशू (10), दीपू (8), हंसराज (7), सूरज (5), कल्लो (6), पवन (2) तथा पड़ोस के कुनाल (7) और मोहित (8) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान अन्नू की मौत हो गई। उसके पति ऊदन समेत अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि बाइक को कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूरी कर परिवार करता है भरण पोषण

ऊदन के परिवार के पास खेती की जमीन नहीं है। वह मजदूरी कर वह अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed