फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Karnataka ATS two youths detained  in Sitapur  suspected Pakistan connection

UP News: सीतापुर में कर्नाटक ATS का बड़ा एक्शन, दो युवकों को उठाया; पाकिस्तान से कनेक्शन का शक

Fri, 14 Aug 2026 05:25 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 14 Aug 2026 05:25 PM IST
सार

सीतापुर में कर्नाटक ATS का बड़ा एक्शन हुआ है। टीम ने दो युवकों को उठाया है। सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों के पाकिस्तान से कनेक्शन होने का शक है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Karnataka ATS two youths detained  in Sitapur  suspected Pakistan connection
एटीएस - फोटो : IANS

विस्तार

यूपी के सीतापुर में कर्नाटक एटीएस ने शुक्रवार को दो युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों को बिसवां व सदरपुर थाना क्षेत्र से उठाया गया है। स्थानीय पुलिस इस मामले की जानकारी होने से इनकार कर रही है। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, कर्नाटक एटीएस की हिरासत में सदरपुर के जाफरपुर कलां गांव निवासी सलमान और बिसवां के रामभारी गांव निवासी  मोहम्मद समीर हैं। दोनों युवक लंबे समय से कर्नाटक के कलबुर्गी में रहकर एक बीफ कंपनी में मजदूरी का काम कर रहे थे। 
विज्ञापन


कर्नाटक एटीएस को दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से पाकिस्तान से कथित संपर्क होने का संदेह है। इसी आधार पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसी उनके सोशल मीडिया अकाउंट, संपर्कों और कर्नाटक में उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed