फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   More than 15 children are being made to sit in a nine-seater vehicle

Sitapur News: नौ सीटर वाहन में बैठाए जा रहे 15 से अधिक बच्चे

Thu, 13 Aug 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 13 Aug 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
More than 15 children are being made to sit in a nine-seater vehicle
 इसी अनफिट वाहन में ठूंसकर बैठाये गये थे 18 बच्चे, एआरटीओ ने वाहन किया सीज
सीतापुर। स्कूली बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने का मामला सामने आया है। नौ सीटर स्कूल वाहन में 15 से अधिक बच्चे बैठाए जा रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन

जांच में मामला सही पाया गया। रेउसा के रघुनाथ एकेडमी विद्यालय का यह वाहन था। एक अभिभावक ने चुपके से इसका वीडियो बनाकर जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर को भेजा था। जिलाधिकारी ने एआरटीओ सर्वेश चतुर्वेदी को जांच के निर्देश दिए। एआरटीओ ने स्कूल पहुंचकर वाहन की जांच की। वाहन की हालत भी ठीक नहीं मिली और वायरल वीडियो की पुष्टि हुई। एआरटीओ ने वाहन को सीज करने की कार्रवाई की। इस पर 32 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन

एक माह में ही भूले मानक
जिला प्रशासन और अमर उजाला ने जुलाई माह में स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया था। उस समय 30 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई की गई थी। अधिकतर विद्यालयों ने अपने वाहनों के मानक पूरे कर लिए थे। हालांकि, अभियान बंद होते ही फिर से सड़कों पर खटारा वाहन दौड़ने लगे हैं। मानक से अधिक बच्चे बैठाकर बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed