फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Children will take term examinations between August 19 and 25

Sitapur News: 19 से 25 अगस्त के बीच बच्चे देंगे सत्रीय परीक्षाएं

Thu, 13 Aug 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 13 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Children will take term examinations between August 19 and 25
सीतापुर। परिषदीय विद्यालयों में 19 से 25 अगस्त के मध्य सत्रीय परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। ये परीक्षाएं कक्षा एक से आठवीं तक के सभी विद्यार्थियों के लिए होंगी। बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को इसकी तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा में जुलाई माह तक पढ़ाए गए कोर्स से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। यह प्रश्नपत्र कुल दो घंटे का होगा। विद्यार्थियों की सौ फीसदी हाजिरी होना अनिवार्य है। परीक्षा की जानकारी विद्यार्थियों के साथ ही उनके अभिभावकों को भी दी जाएगी। एक विस्तृत समय-सारणी बनाकर विद्यार्थियों से साझा की जाएगी। मूल्यांकन के बाद अभिभावकों को बुलाकर प्रगति की जानकारी साझा करेंगे। प्रश्नपत्र का निर्माण विद्यालय स्तर पर ही कराया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा पर आने वाला खर्च समग्र अनुदान से वहन किया जाएगा। विद्यालय स्तर पर परीक्षा की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक की होगी। ब्लॉक स्तर पर इसकी निगरानी खंड शिक्षा अधिकारी करेंगे। कक्षाध्यापक उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे। बीईओ को परीक्षा की गंभीरता देखते हुए व्यवस्था बनाकर परीक्षा करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed