फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Chants of 'Vande Mataram' and 'Bharat Mata' during the Tiranga Yatra.

Sitapur News: तिरंगा यात्रा में वंदे मातरम व भारत माता का जयघोष

Thu, 13 Aug 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 13 Aug 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Chants of 'Vande Mataram' and 'Bharat Mata' during the Tiranga Yatra.
 संदना में निकली तिरंगा यात्रा
संदना। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संदना कस्बे में बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। सुंदरानंद आश्रम से शुरू हुई यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए शहीद स्मारक पहुंची। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस दौरान संदना मंडल अध्यक्ष सीटू अवस्थी, मुनेंद्र अवस्थी, अजय भार्गव, कल्ली मंडल अध्यक्ष अतुल गौतम, अजय सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

खैराबाद में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा बिसवां मार्ग स्थित बीआरसी कार्यालय के निकट से पुरानी बाजार होते हुए लाला हरिप्रसाद स्मारक, डीजे कालेज चौराहा से होकर निकाली गई। इस मौके पर नगरपालिका प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रामकिशन पाल, राम कृष्ण पांडेय, राम जी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हरगांव में कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष गफ्फार खान, अधिशासी अधिकारी श्रीष मिश्र, ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश वर्मा, पंकज शुक्ला, रीतेश सिंह, संजय जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लहरपुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत पूर्व विधायक सुनील वर्मा व जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला के नेतृत्व में नगर के विभिन्न मार्गों पर निकाली गई तिरंगा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। तिरंगा यात्रा में मुकंदे लाल त्रिवेदी, श्रीनारायण मल्होत्रा, मनोज गुप्ता, विरेंद्रपुरी, राजेश्वर रस्तोगी, विनीत जायसवाल, भगवान दीन त्रिवेदी, अंकुर वर्मा, विभू पुरी, राजन खरे, रेनू वर्मा, सोनू रस्तोगी, रामकरण बाजपेई माैजूद रहे।

 संदना में निकली तिरंगा यात्रा

 संदना में निकली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed