फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Scooty collides with tractor-trolley; teenager dies

Sitapur News: ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई स्कूटी, किशोर की मौत

Thu, 13 Aug 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 13 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Scooty collides with tractor-trolley; teenager dies
हादसे के बाद घायलों को लेकर पहुंची एंबुलेंस:
मिश्रिख। सीतापुर-हरदोई मार्ग पर बुधवार रात एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में स्कूटी आ गई। हादसे में स्कूटी सवार एक किशोर की मौत हो गई। वहीं दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कूटी सवार किशोर ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

इलाके के मेहंदियापुरवा निवासी विशाल (15), अमित (18) और जिलामऊ निवासी सनी (17) नैमिषारण्य से एसी सर्विसिंग का काम कर स्कूटी से लौट रहे थे। नैमिषारण्य के अटवा गांव स्थित अंशू ब्रिक फील्ड के सामने उनकी स्कूटी मिश्रिख की ओर से आ रही तेज रफ्तार टैैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गई। टक्कर आमने सामने हुई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सीएचसी मिश्रिख पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद विशाल को जिला अस्पताल और फिर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही विशाल की मौत हो गई। थानाध्यक्ष नवनीत मिश्र ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। मौके पर हेलमेट नहीं मिला है।

हादसे के बाद घायलों को लेकर पहुंची एंबुलेंस:

हादसे के बाद घायलों को लेकर पहुंची एंबुलेंस:

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed