{"_id":"6a7f40d1e0a5975f6e0eeb0d","slug":"video-lkhanauu-ma-saugdhaka-sa-naca-thhasa-savara-cabra-bna-raha-hathasa-ka-karanae-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में सड़क से नीचे धंसा सीवर चैंबर बन रहा हादसों का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में सड़क से नीचे धंसा सीवर चैंबर बन रहा हादसों का कारण
लखनऊ में जानकीपुरम थाने के पास मामा चौराहे पर सड़क से नीचे धंसा सीवर चैंबर हादसों का कारण बन रहा है। बारिश के बाद चैंबर के आसपास पानी भर जाने से दोपहिया वाहन चालकों को सड़क में बना गड्ढा दिखाई नहीं देता। शुक्रवार शाम भी इसकी चपेट में आकर स्कूटी सवार महिला गिरकर घायल हो गई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, शुक्रवार शाम मामा चौराहे पर जलभराव के बीच स्कूटी सवार महिला सड़क से नीचे धंसे सीवर चैंबर को नहीं देख सकी। स्कूटी का पहिया गड्ढे में जाने से वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। पास मौजूद दरोगा रवि सिंह ने मौके पर पहुंचकर यातायात रुकवाया और महिला को सड़क के किनारे सुरक्षित पहुंचाया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मामा चौराहे से लेकर कुर्सी रोड तक कई सीवर चैंबर सड़क की सतह से काफी नीचे हो गए हैं। बारिश के दौरान इनमें पानी भर जाता है, जिससे गड्ढे दिखाई नहीं देते। इससे दोपहिया वाहन चालक अचानक चैंबर की चपेट में आकर गिर जाते हैं।
लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की सतह के बराबर सीवर चैंबर कराने और जलभराव की समस्या दूर कराने की मांग की है, ताकि हादसों पर रोक लग सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।