Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Female students celebrated the Teej festival, showcasing the vibrant hues of Haryanvi culture.
{"_id":"6a7eec3aa7ad9a5f6f0fffc1","slug":"video-female-students-celebrated-the-teej-festival-showcasing-the-vibrant-hues-of-haryanvi-culture-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने मनाया तीज महोत्सव, हरियाणवी संस्कृति की बिखरी छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने मनाया तीज महोत्सव, हरियाणवी संस्कृति की बिखरी छटा
अंबाला। गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज और जीएमएन कॉलेज ऑफ नर्सिंग में हरियाणा कला परिषद के सहयोग से तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। युवा एवं सांस्कृतिक विभाग तथा महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में हुए इस समारोह में हरियाणवी लोक-संस्कृति की जीवंत छटा देखने को मिली। नगर परिषद के ईओ देवेंद्र नरवाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कहा कि लोक-संस्कृति हमारी पहचान और गौरव है।
कलाकार प्रकाश मलिक व उनके दल ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। इस दौरान आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कहा कि सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ना शिक्षा का अहम हिस्सा है। इस अवसर पर डॉ. चंद्रपाल पूनिया, डॉ. नेहा अग्रवाल, डॉ. रामलखन माली समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।