{"_id":"6a7e34e429b59fb9d808fe0f","slug":"public-anger-and-preparations-for-attack-were-undetected-by-police-officers-ambala-news-c-18-1-knl1006-969608-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: लोगों का गुस्सा और हमले की तैयारी\nभांपने में चूक गए पुलिस के अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: लोगों का गुस्सा और हमले की तैयारी भांपने में चूक गए पुलिस के अधिकारी
विज्ञापन
अंबाला पुलिस द्वारा फरसा लेकर घुमने वाले की फोटो की चिन्हित: पुलिस पीआरओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिसकर्मियों पर रात में हुआ हमला, पहले से जमा किए गए थे हथियार
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला। इंटरनेशनल एंटी खालिस्तानी टेरेरिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष गुरसिमरन सिंह मंड के खिलाफ सिख समाज के लोगों में गुस्सा है, इसकी पुलिस को जानकारी थी लेकिन यह गुस्सा बड़े बवाल को जन्म दे सकता था, इसका अंदाजा शायद नहीं था। अगर होता तो तैयारी और ज्यादा की गई होती। प्रदर्शनकारी रात में पुलिस पर हमला कर सकते हैं। खुफिया पुलिस इसकी जानकारी भी पहले से जुटा नहीं पाई।
गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में वीरवार को सिख संगत जुटेगी, इसकी सूचना पहले से थी। इस बैठक का एजेंडा भी पुलिस को मालूम था। लोग जेल भेजे गए दो युवकों की रिहाई और मंड पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस ने मंड पर प्राथमिकी दर्ज तब की जब बवाल हो गया। अगर सिख समाज के लोगों से वार्ता कर पहले ही यह कार्रवाई कर ली गई होती तो शायद बवाल से बचा जा सकता था।
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी पहले ही चेतावनी दे चुकी थी कि मंड पर कार्रवाई नहीं हुई तो ठीक नहीं होगा। अब लग रहा है कि पुलिस ने इसे बहुत गंभीरता से नहीं लिया। कमेटी के लोगों से बवाल के दौरान कई बार वार्ता की गई। यह वार्ता पहले भी की जा सकती थी।
विज्ञापन
इतना ही नहीं। रात आठ बजे जब हमला हुआ तो पुलिस इसके लिए तैयार नहीं थी।
पुलिस को यह भी मालूम नहीं था कि जीडी रोड के किनारे कुछ लोग जमा हो गए हैं और उनके पास लाठी, भाले, फरसे, लाठी और डंडे हैं। हमला हो जाने के बाद इसकी जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इससे पहले पुलिस ने दिन में दो बार आंसू गैस के गोले छोड़े।
आंसू गैस से प्रदर्शनकारी इनसे नहीं हटे। इसके बाद फोर्स और बढ़ाई गई। अगर अफसरों को बवाल होने का अनुमान पहले से होता तो सुबह ही भारी पुलिस बल तैनात किया जाता। यह चूक इसलिए भी चौंका रही है क्योंकि 10 अगस्त को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी ने एसपी से मिलकर ज्ञापन सौंपा था। इसमें मंड और उसके बेटे पर कार्रवाई की मांग की गई थी।