फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   repeated negotiations failed, attack was carried out as soon as darkness fell.

Ambala News: एसपी बोले- बार-बार बातचीत रही विफल, अंधेरा होते ही किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
repeated negotiations failed, attack was carried out as soon as darkness fell.
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में घायल मुलाजिम  हेड कांस्टेबल संदीप उपचाराधीन व उनके संग खड़े प
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। अंबाला- चंडीगढ़ हाईवे पर लगा जाम आखिरकार साढ़े आठ घंटे के बाद किसानों व पुलिस के बीच टकराव के बाद खुल दिया। रात 8:30 बजे हुए टकराव में पुलिस ने आंसू गैस से गोले दागने के साथ-साथ लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। उधर, अंबाला एसपी अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि लगाए गए जाम को खुलवाने पहुंची पुलिस टीम पर उपद्रवियों ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया। भीड़ में शामिल शरारती तत्वों ने धारदार हथियारों से हमला बोल दिया, जिसमें एक डीएसपी क्राइम विरेंद्र शर्मा हाथ का अंगूठा कटने कर लटकने के चलते गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, हमले में 6 से 7 अन्य पुलिसकर्मियों को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीजीपी अजय सिंघल ने भी कैंट के नागरिक अस्पतालों में दाखिल मुलाजिम व सैनिक अस्पताल में दाखिल घायल डीएसपी का हाल जाना।
एसपी अंबाला अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि हाईवे पर जाम की सूचना मिल के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा था। पुलिस ने उपद्रवियों और प्रदर्शनकारियों से कई दौर की बातचीत कर शांतिपूर्ण तरीके से जाम खुलवाने का आग्रह किया, लेकिन उपद्रवियों का इरादा मामला सुलझाने का नहीं था। हालांकि उनके द्वारा गुरसिमरन सिंह मंड व उनके बेटे भवजोत सिंह पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग मान ली गई थी। बावजूद वह अन्य मांगों को लेकर जानबूझकर बैठे रहे। जैसे ही अंधेरा होने लगा तो भीड़ में छिपे शरारती तत्वों ने भाले, फरसे, तलवारें और कुल्हाड़ियों जैसे घातक हथियारों से पुलिसकर्मियों पर अचानक हमला कर दिया।
विज्ञापन

बड़ी साजिश नाकाम : गैस टैंकर का ड्राइवर डराया, चाबियां छीनीं

एसपी अजीत सिंह के मुताबिक उपद्रवियों ने स्थिति को और गंभीर बनाने की नीयत से हाईवे पर फंसे एक गैस टैंकर के चालक से चाबी छीन ली और उसे डरा-धमकाकर भगा दिया। पुलिस प्रशासन द्वारा बार-बार आग्रह करने के बावजूद टैंकर को हटने नहीं दिया गया, जिससे बड़े हादसे का खतरा बना रहा। इसके अलावा अन्य कई वाहनों की चाबियां भी छीन ली गईं ताकि जाम को खुलने न दिया जाए। हालातों को काबू में करने और उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए पुलिस को बल प्रयोग कर हाईवे को क्लियर कराना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने फोटो जारी कर चिन्हित किए उपद्रवी
पुलिस की तरफ से पुलिस मुलाजिमों पर हमला करने वाले व दिनभर जाम के दौरान मौजूद उपद्रवियों को चिन्हित किया है। उनकी फोटो भी जारी की है ताकि उन्हें काबू किया जा सके। जारी फोटो में कुछ युवकों पर फरसे, गंडासियां आदि तेजधार हथियार है। एसपी अजीत सिंह ने कहा कि पुलिस टीम व डीएसपी पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले सभी शरारती तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है। उनके खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में घायल मुलाजिम  हेड कांस्टेबल संदीप उपचाराधीन व उनके संग खड़े प

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में घायल मुलाजिम  हेड कांस्टेबल संदीप उपचाराधीन व उनके संग खड़े प

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में घायल मुलाजिम  हेड कांस्टेबल संदीप उपचाराधीन व उनके संग खड़े प

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में घायल मुलाजिम  हेड कांस्टेबल संदीप उपचाराधीन व उनके संग खड़े प

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में घायल मुलाजिम  हेड कांस्टेबल संदीप उपचाराधीन व उनके संग खड़े प

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में घायल मुलाजिम  हेड कांस्टेबल संदीप उपचाराधीन व उनके संग खड़े प

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में घायल मुलाजिम  हेड कांस्टेबल संदीप उपचाराधीन व उनके संग खड़े प

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में घायल मुलाजिम  हेड कांस्टेबल संदीप उपचाराधीन व उनके संग खड़े प

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में घायल मुलाजिम  हेड कांस्टेबल संदीप उपचाराधीन व उनके संग खड़े प

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में घायल मुलाजिम  हेड कांस्टेबल संदीप उपचाराधीन व उनके संग खड़े प

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed